*औढ़ारी में आयोजित पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ समापन

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला। खेल एवं युवा मंत्रालय भारत सरकार, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के आदेशों के परिपालन में एवं रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय जबलपुर तथा पीएम श्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस रानी दुर्गावती स्नातकोत्तर महाविद्यालय मंडला के मार्गदर्शन में विकास खंड मोहगाँव अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना वर्ष 2025- 26 के सात दिवसीय विशेष शिविर का आयोजन विद्यालय के प्राचार्य जयकुमार बैरागी के मार्गदर्शन में एवं कार्यक्रम अधिकारी अशोक वरकड़े के नेतृत्व में बालक आश्रम शाला औढ़ारी में किया गया । राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के प्रथम दिवस पर शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री संतु लाल कुलस्ते सरपंच ग्राम पंचायत बडझर , विशिष्ट अतिथि ए जैन विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहगांव एवं उपास्थित सभी अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भारत माता, ज्ञान की देवी सरस्वती माता और युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत स्वामी विवेकानंद जी की छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया और मुख्य अतिथि के द्वारा शिविर में राष्ट्रीय सेवा योजना ध्वजारोहण कर शिविर का शुभारंभ किया गया ।
शिविर के प्रथम दिवस पर प्रात: प्रभात फेरी में उठ जाग मुसाफिर भोर भई, अब रैन कहां जो सोवत है गीत से हर दिन प्रात: जनजागृति संदेश दिया गया । आवास परिसर के आसपास झाडू लगाकर साफ सफाई की गई , आवास के सामने लीपाई पुताई की गई और गड्डों में मुर्रम भर कर समतलीकरण किया गया तथा एनएसएस रैली पोस्ट तैयार किया गया । द्वितीय दिवस पर ग्राम में जनजागरुकता रैली निकाल कर नारे और स्लोगन के माध्यम से स्वचछता का संदेश दिया गया । तथा नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत नशा मुक्त परिवार और नशा मुक्त समाज , सशक्त समाज के लिए गीत और नारों और नशा मुक्ति अभियान गीत पर छात्र छात्राओं द्वारा नृत्य कर नशा से मुक्त होने के लिए जन जागृति का संदेश दिया गया । तृतीय दिवस पर प्रोजेक्ट कार्य के तहत ग्राम औढ़ारी के खेरमाई माता मंदिर में और मंदिर के चारों तरफ साफ सफाई का कार्य कर व गड्ढों में मर्रम भर कर समतल किया । और खेरमाई माता मंदिर में छात्रों के द्वारा पुताई का कार्य की गई । चतुर्थ दिवस पर रैली अंतर्गत ग्राम में झाडू लगाकर ग्रामवासियों को स्वछता का संदेश दिया गया । और प्रोजेक्ट कार्य में बालक आश्रम शाला से कोयलार टोला तक बारहमासी सड़क पहुंच मार्ग में गड्डो में मुर्रम पुराई कर समतालीकरण किया तथा सड़क किनारे झाड़ियों की साफ सफाई की गई । पांचवे दिवस पर ग्राम औढ़ारी के घुघरा घाट में नर्मदा नदी पर छात्र छात्राओं ने बड़े ही उत्साह पूर्वक जन सेवा का कार्य करते हुए भारत माता की जय जय कार और जय हिन्द जय हिन्द के नारों के साथ नदी में प्लास्टिक , पन्नी कचरा, नदी के अंदर पेड़ों की डालियों और पत्तियों तथा घाट में नदी में जमी मिट्टी को बाहर निकाल कर साफ किया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं द्वारा जल संरक्षण और संवर्धन के साथ साथ जल स्वच्छता का संदेश दिया । छटवे दिवस मिडिल स्कूल से डब्लू सेठ के घर तक औढ़ारी बड़झर मार्ग पर छात्र छात्राओं के द्वारा सड़क की मरम्मत का कार्य किया गया। अंतिम दिवस पर आश्रम शाला में शिविर समापन हेतु साफ सफाई व सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी की गई । समापन कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, एनएसएस लक्ष्य गीत , एथेनिक फैशन शो का आयोजन कर भारत देश के विभिन्न राज्यों की पारंपारिक और सांस्कृतिक व स्थानीय वेषभूषा को प्रदर्शित किया गया । साथ ही छात्र छात्राओं द्वारा मनमोहक देश भक्ति गीत और आदिवासी लोकनृत्य करमा सैला की शानदार प्रस्तुति दी । समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती अंजली मरावी सरपंच ग्राम पंचायत सिंगारपुर , समापन कार्यक्रम के अध्यक्ष पीएम विद्यालय सिंगारपुर प्राचार्य जय कुमार बैरागी, विशिष्ट अतिथि डॉ बी एल झारिया जिला संगठक राष्ट्रीय सेवा योजना आर डी कॉलेज मंडला , विशिष्ट अतिथि राजेश चक्रवर्ती उपसरपंच ग्राम पंचायत सिंगारपुर , विशिष्ट अतिथि राजेश दुबे , अरूण बैरागी , हीरा सिंह उइके, तीरथ यादव , प्रेम गौतम , सुकल सिंह परते पंच ग्राम पंचायत बड़झर, लहर दास बैरागी पंच ग्राम पंचायत बड़झर, पंचम नंदा अर्जुन आर्मो, मोहित कुर्मेश्वर , बालक आश्रम शाला अधीक्षक पर्वत लाल तेकाम , हेमंत वरकड़े, अशोक धुर्वे, नरेन्द्र तेकाम, लवकेश कुर्मेश्वर, श्रीमती सुलेखा चक्रवर्ती , शिविर दल नायक रीता धुर्वे, ग्राम के गणमान्य नागरिक एवं समस्त छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।