अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का ‘उड़ान’ व्यक्तित्व एवं कौशल विकास शिविर कार्यक्रम सम्पन्न

विद्यार्थी को बताया गया सफलता का मंत्र

दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् (ABVP), मंडला नगर इकाई द्वारा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु एक दिवसीय “उड़ान – द ग्रोथ कैंप” (व्यक्तित्व एवं कौशल विकास शिविर) का सफल आयोजन किया गया। स्थानीय झंकार भवन में आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और आधुनिक कौशल (Skill Development) को विकसित करना है।

मंडला अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सोनल सिडाम एवं अनुभागीय अधिकारी पुलिस पीयूष मिश्रा ने दीप्रजवालन कर किया कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस दौरान एसडीएम सोनल सिडाम ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यक्तित्व विकास आज के समय की अनिवार्य आवश्यकता है। उन्होंने छात्रों को प्रशासनिक सेवाओं और भविष्य की चुनौतियों के लिए मानसिक रूप से तैयार होने के लिए प्रेरित किया।

एसडीओपी पीयूष मिश्रा ने युवाओं को अनुशासन और कानून के प्रति जागरूकता का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि ऐसे शिविर छात्रों को अपनी क्षमताओं को पहचानने का मंच प्रदान करते हैं।

प्रांत कार्यसमिति सदस्य वागीश पटेल ने कार्यक्रम की प्रस्तावना देते हुए विद्यार्थी परिषद के द्वारा आयोजित कार्यक्रम का परिचय दिया इसके साथ ही राष्ट्र निर्माण में युवाओं को योगदान देने हेतु आवाह्न किया।

सहायक परियोजना संचालक मुकेश पांडेय ने
कौशल विकास के महत्व पर जोर देते हुए सरकार द्वारा संचालित विभिन्न परियोजनाओं और उनके लाभों के बारे में जानकारी दी।

उदघाटन सत्र के पश्चात मंडला महिला थाना प्रभारी आरती टेकाम, शिक्षक अखिलेश उपाध्याय, सुनील पनेरिया, प्राध्यापक बीएल झरिया ने विद्यार्थियों को अपने अनुभव एवं कैरियर हेतु मार्गदर्शित किया।

इस दौरान विभाग संयोजक प्रवीण ठाकुर,जिला संगठन मंत्री जितेंद्र यादव, प्रांत सेवार्थ विद्यार्थी सह संयोजक प्रिंस सिंह, प्रांत कार्यसमिति सदस्य वागीश पटेल,नगर मंत्री शिवांग मार्को,नगर उपाध्यक्ष प्रबल चौरसिया, अस्तु सिंह, खुशबू , गोमती, मोनिका, रविंद्र यादव, एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.