छिन्दीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब मवई द्वारा तीन दिवसीय ओपन एवं ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न

 

दैनिक रेवांचल टाइम्स  – मंडला।जिले के मवई विकासखंड अंतर्गत छिन्दीगढ़ स्पोर्ट्स क्लब मवई के तत्वाधान में आयोजित तीन दिवसीय ओपन एवं ग्रामीण वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन अत्यंत उत्साह, अनुशासन एवं खेल भावना के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र सहित ओपन टीम इंदौर, सागर आर्मी, अमरावती, नागपुर, कवर्धा से आई टीमों ने भाग लेकर अपने खेल कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे पूरे क्षेत्र में खेल के प्रति सकारात्मक वातावरण निर्मित हुआ। ओपन मैच में सागर आर्मी वर्सेस अमरावती के बीच खेला गया जिसमें सागर आर्मी विजेता रही वही अमरावती को उपविजेता की भूमिका निभानी पड़ी। इसी तरह ग्रामीण स्तर में नयगवा वर्सेस मवई के बीच खेला गया जिसमें नायगांवा विजेता एवं मवई उपविजेता घोषित हुआ।दोनों ही स्टार पर क्रमशः ओपन विजेता प्रथम इनाम 20000 हजार एवं ट्रॉफी द्वितीय इनाम 10000 हजार एवं ट्रॉफी ग्रामीण प्रथम 10000 हजार एवं ट्रॉफी व द्वितीय इनाम 5000 हजार एवं ट्रॉफी प्रदान किया गया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ, श्रीमती मनीषा मरकाम जनपद अध्यक्ष मवई के मुख्य आतिथ्य में हुआ। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ युवाओं के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं तथा इस प्रकार के आयोजन ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं।

समापन समारोह के अवसर पर क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक जिला पंचायत अध्यक्ष संजय कुशराम,पूर्व विधायक प्रत्याशी डॉ. विजय आनंद मरावी की गरिमामयी उपस्थिति रही। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया तथा आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलता है एवं युवा सकारात्मक दिशा में अग्रसर होते हैं।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद सदस्य मवई संजू बोरिया ने की। आयोजन में युवा कांग्रेस विधानसभा बिछिया के अध्यक्ष बोधू सिंह मरावी उपाध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका में रहे। कार्यक्रम के संरक्षक सरपंच ग्राम पंचायत मवई कैलाश धुर्वे, उपसरपंच श्रीमती दीपिका टांडिया, पूर्व मंडल उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत पाठक, सांसद प्रतिनिधि इंद्रेश साकत एवं ग्राम पंचायत सचिव मवई का विशेष सहयोग रहा।

क्रीड़ा गतिविधियों के संचालन एवं मार्गदर्शन में डॉ विवेक जायसवाल, डॉ गुलबहार खान, जिला खेल अधिकारी मंडला मंगल पंद्रे, महाविद्यालय मवई के खेल अधिकारी आशीष चतुर्वेदी एवं खेल समन्वयक रामनाथ धुर्वे का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके निर्देशन में प्रतियोगिता सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव सगन धुर्वे, पवन उइके, लखन चक्रवर्ती, हकीम खान, कादिर खान, नजर खान सहित समस्त आयोजन समिति के सदस्यों ने अपनी सक्रिय भूमिका निभाई।

इस अवसर पर शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में दर्शकगण, स्थानीय एवं बाहरी खिलाड़ी बंधु तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया के प्रतिनिधियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।

आयोजन समिति ने बताया कि प्रतियोगिता के माध्यम से ग्रामीण अंचल की प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने एवं खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने का उद्देश्य सफल रहा।

अंत में आयोजन मंडल की ओर से सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, सहयोगियों, मीडिया प्रतिनिधियों एवं प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग प्रदान करने वाले सभी व्यक्तियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.