नैनपुर एवं नारायणगंज क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही

 

दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, कलेक्टर राहुल नामदेव धोटे के निर्देशन में एवं प्र. जिला आबकारी अधिकारी मण्डला के मार्गदर्शन में नैनपुर वृत क्षेत्र में दबिश की कार्रवाई की गई जिसमें ग्राम चरगांव, धुत्का, डिठौरी, टाटरी में मदिरा का विक्रय करने वाले अवैध स्थलों पर दबिश की कार्रवाई में देशी, विदेशी मदिरा बरामद कर जप्त की गई। जिसमें 45 नग देशी/विदेशी मदिरा एवं 12 नग बियर जप्त किया।
इसी प्रकार नारायणगंज क्षेत्र में लालीपुर, उदयपुर में की गई कार्यवाही में 26 नग देशी मंदिरा प्लेन एवं 20 नग विदेशी मदिरा बरामद कर जप्त किया गया। मदिरा का अवैध रूप से विक्रय करने वाले आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 6 प्रकरण पंजीबद्व किया। जप्त मदिरा की कुल अनुमानित कीमत 18200 रूपए है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.