बेटी ने किया पिता का अंतिम संस्कार
दैनिक रेवाँचल टाईम्स – मंडला, सदियों से व्याप्त रूढ़िवादी परम्परा को आईना दिखाते हुए एक बेटी ने अपने पिता का अंतिम संस्कार पूरे विधि विधान से किया। ग्राम अंजनिया जिला मण्डला निवासी श्री कुंजबिहारी झारिया का दिनांक 15 अप्रैल 2026 को निधन हो गया, दिनांक 16 अप्रैल2026 को 13 वर्षीय पुत्री कुमारी तौम्या (रुचि) झारिया ने अपने पिता के अंतिम संस्कार की समस्त रीतियों का निर्वहन किया, इस प्रकार अपने कर्तव्य का निर्वहन कर बेटा बेटी में फर्क करने वाले समाज के समक्ष कुमारी तौम्या ने निश्चित ही एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। साथ ही इस दुःख की घड़ी में समस्त स्वजातीय बंधुओं, इष्ट-मित्रों एवं अन्य समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा अंतिम संस्कार में सम्मिलित होकर शोक संतप्त परिवार को संबल प्रदान किया गया।