पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर के 10 वी में 86.06% एवं 12 वी का 98.95% रहा परीक्षा परिणाम

 

दैनिक रेवांचल टाईम्स – मंडला। जिले के मोहगांव विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिंगारपुर के पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिंगारपुर में माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा कक्षा 10 वी एवं 12 वी के छात्र छात्राओं ने अपनी लगन मेहनत और शिक्षकों के द्वारा सतत शैक्षणिक प्रयास से विद्यालय का परीक्षा परिणाम कक्षा 10 में 86.06% और कक्षा वी का 98.95% रहा है । विद्यालय से कक्षा 12 वी के छात्र गुलशन वरकड़े 86.4%और 10 वी के छात्र इंद्रेश तेकाम ने 80.6% अंकों से प्रथम स्थान प्राप्त किया है ।
विद्यालय का बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण सभी छात्र छात्राओं और पालकों अभिभावकों को विद्यालय के प्राचार्य जय बैरागी, सरपंच श्रीमती अंजली मरावी, उपसरपंच राजेश चक्रवर्ती, राजेंद्र दुबे, तीरथ यादव समाजसेवी हीरा सिंह उईके, विद्यालय के सभी शिक्षक, एसएमडीसी के सम्मानीय सदस्य और ग्राम के गणमान्य नागरिकों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.