संगम-2 बांध परियोजना पुनर्वास समिति में जिला पंचायत सदस्य कमलेश उइके हुए नामांकित, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा
जितेन्द्र अलबेला

सिंचाई कॉम्प्लेक्स परियोजना अंतर्गत संगम-2 बांध निर्माण से डूब प्रभावित ग्रामों के पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन के लिए गठित की जाने वाली समिति हेतु जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके को प्रतिनिधि के रूप में नामांकित किया गया है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री राकेश सिंह द्वारा कलेक्टर छिंदवाड़ा को नामांकित किए जाने का आधिकारिक पत्र जारी किया गया है।

जारी पत्र के अनुसार, डूब प्रभावित ग्रामों के पुनर्वास, पुनर्व्यवस्थापन एवं स्थानीय जनसमस्याओं के समाधान में जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके सक्रिय भूमिका निभाएंगे, जिससे प्रभावित ग्रामीणों की समस्याओं को शासन स्तर पर मजबूती से रखने में सहायता मिलेगी तथा पुनर्वास कार्यों में जनभागीदारी सुनिश्चित होगी।

भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदैव आमजन, किसानों एवं प्रभावित परिवारों के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध रही है और आगे भी जनसेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।

नियुक्ति पर जिला पंचायत सदस्य एवं भाजपा जिला महामंत्री कमलेश उइके ने नई जिम्मेदारी मिलने पर
भाजपा के सम्भागीय प्रभारी डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव एवं जिला संगठन प्रभारी आदित्य बबला शुक्ला, सांसद विवेक बंटी साहू का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.