नैनपुर सहकारी बैंक में आदेशों की अनदेखी, ट्रांसफर के बावजूद नहीं हटीं शाखा प्रबंधक

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के विकास खंड नैनपुर जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक में पदस्थ कर्मचारी संगीता भोजक जोकि विगत 10साल से जिला सहकारी केंद्रीय बैंक शाखा प्रबंधक है। उनका स्थानांतरण प्रभारी मंत्री द्वारा बिछिया किए जाने का स्पष्ट आदेशों के बावजूद स्थानीय सहकारी समिति के कर्मचारियों ने अब तक उन निर्देशों का पालन नहीं किया है। जिससे स्पष्ट होता है। अधिकारी और कर्मचारी प्रभारी मंत्री के आदेशों को हल्के में लेते है। और जिला प्रशासन से मिलकर और मोटी रकम खर्च अपने स्थानतरण को अपनी मन चाही गई जगह में करवा लिया जाता है। जिसके कारण मंडला जिले में जिला प्रशासन को लेकर तरह तरह की बात सामने आने लगी है। मगर जिला प्रशासन में बैठे अधिकारी और कर्मचारी को कोई फर्क नहीं पड़ता है।

मंडला जिले में प्रभारी मंत्री के आदेश को नहीं मानते है। जिले के अधिकारी और कर्मचारी

सूत्रों के अनुसार, प्रभारी मंत्री के द्वारा कर्मचारियों का स्थानांतरण किया गया था। मगर विभाग और समिति के कामकाज में पारदर्शिता लाने और लाभार्थियों को समय पर सुविधाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। लेकिन कर्मचारी आदेशों नजरअंदाज कर पुराने ढर्रे पर ही काम कर रहे हैं। किसानों ने आरोप लगाया कि समिति में कई जरूरी कार्य लंबित पड़े हैं और शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो रहा। जनता की मांग है। कि लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई थी। मगर प्रबंधक जाने का नाम नहीं ले रही है। वहीं, समिति प्रबंधन का कहना है कि आदेशों के अनुपालन की प्रक्रिया जारी है। लेकिन वास्तविकता यह है कि अब तक कोई ठोस सुधार नहीं दिख रहा। इस अव्यवस्था से किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.