लोक माता देवी बाई के 300वीं जयंती पर संगोष्ठी आयोजित

31

. सरदार पटेल कॉलेज में हुआ कार्यक्रम

रेवांचल टाईम्स – मंडला शनिवार को लोक माता देवी अहिल्या बाई के 300 वीं जयंती के अवसर पर सरदार पटेल कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया जहां कार्यक्रम की शुरुआत देवी अहिल्या बाई के तेलचित्र पर माल्यार्पण करते हुए दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने तैलचित्र पर तिलक व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही उनके जीवन के बारे में प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अहिल्याबाई ने अपने राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने मंदिरों और घाटों का निर्माण करवाया, धर्मशालाओं का निर्माण किया, और कई अन्य सामाजिक सुधार किए. उनका शासनकाल न्याय और सुशासन के लिए प्रसिद्ध था। वे अपने राज्य में सभी धर्मों और जातियों के लोगों को समान रूप से सम्मान देती थीं और उन्हें न्याय प्रदान करती थीं. अहिल्याबाई का जीवन एक प्रेरणा है, जो हमें दिखाती है कि कैसे एक महिला शासक अपने राज्य को समृद्ध और न्यायपूर्ण बना सकती है। वही मुख्यवक्ता सुश्री उर्वशी राय ने कहा कि अहिल्याबाई होलकर साधारण से किसान के घर पैदा हुई एक महिला थी, जिन्होंने सदैव अपने राज्य और वहां के लोगों के हित में ही कार्य किया। उनके कार्य की प्रणाली बहुत ही सुगम एवं सरल है अर्थात इन्होंने अपने राज्य के लोगों के साथ बड़े ही प्रेम पूर्वक एवं दया के साथ व्यवहार किया। अहिल्याबाई होलकर के इतिहास के बारे में इस ब्लॉग में हम आपको उनके बारे में बताएंगे। उन्होंने कई युद्धों में अपनी सेना का नेतृत्व किया और हाथी पर सवार होकर वीरता के साथ लड़ीं। वे मालवा प्रांत की महारानी थी। अहिल्याबाई होल्कर ने समाज की सेवा के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया। उक्त कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्री विनोद कछवाहा जी कॉलेज के प्राचार्य श्री आशीष ज्योतिषी जी श्री विकास यादव जी श्री सौरभ गुप्ता जी श्री सुनील मिश्रा जी मौजूद रहे।
प्रफुल्‍ल मिश्रा
जिलाध्‍यक्ष भाजपा मण्‍डला

Leave A Reply

Your email address will not be published.