दीर्घ सेवा उपरांत विदाई – मंडला पुलिस के चार अधिकारी हुए सेवानिवृत्त”

रेवांचल टाईम्स – मंडला, सेवा का सम्मान मंडला पुलिस ने सेवानिवृत्त अधिकारियों को दिया सेवा के लिए धन्यवाद ”
“सम्मान और शुभकामनाओं के साथ विदाई मंडला के चार पुलिस अधिकारी सेवानिवृत्त”
मंडला पुलिस विभाग के चार अधिकारियों ने अपने दीर्घकालीन, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाकाल के पश्चात सेवानिवृत्ति प्राप्त की। इस अवसर पर मंडला पुलिस परिवार द्वारा एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को विदाई दी गई।
सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में बृजकिशोर बैष्णव पुलिस विभाग में वर्ष 1981 में सहायक उप निरीक्षक (अ) पद से सेवा प्रांरभ कर 44 वर्ष की सेवा के बाद सेवानिवृत्ति हुए। वर्तमान में सुबेदार आंकिक के पद पर पुलिस अधीक्षक कार्यालय, मंडला में पदस्थ थे, का. उप निरीक्षक रघुवीरसिंह मरावी ने वर्ष 1982 में आरक्षक (GD) के पद से सेवा प्रारंभ की और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करते हुए कार्यवाहक उप निरीक्षक के पद तक पहुंचे, प्रधान आरक्षक उत्तम पटेल ने वर्ष 1992 में पुलिस विभाग में प्रवेश किया और निरंतर कार्य करते हुए प्रधान आरक्षक पद तक की सेवा पूरी की, प्रधान आरक्षक रामप्रसाद टेकाम ने वर्ष 1984 में आपने आरक्षक के पद पर पदस्थ होकर पुलिस सेवा प्रारंभ की और उत्कृष्ट सेवा देते हुए प्रधान आरक्षक के पद पर सेवानिवृत्त हुए।
इस गरिमामय अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने सभी सेवानिवृत्तजनों की कार्यनिष्ठा, अनुशासन और सेवाभाव की सराहना की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंडला द्वारा सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों की सफल सेवा यात्रा में उनके परिवारजनों का भी अतुलनीय योगदान रहा है। पुलिस सेवा के विशेष स्वभाव के कारण अनेक बार पारिवारिक त्याग की आवश्यकता होती है, और इन अधिकारियों के पीछे उनके परिवार का जो धैर्य, सहयोग और समर्थन रहा, वह अत्यंत सराहनीय है।
समारोह में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उन्हें सुदृढ़ स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।