जर्जर स्कूल भवन मे पढ़ाई कर रहे नोनिहाल, हादसे का इंतजार JTV ने लिया जायजा

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले में अनेकों स्कूल आज भी ऐसे संचालित हो रहे जिनका भवन जर्जर है लेंडर से पानी टपक रहा है दीवारे में दरारें दिखाई पड़ रही है और उस छत के नीचे मासूम नोनिहाल बच्चे अपना भविष्य सवारे बैठे हुए है जहाँ एक तरफ वारिश का समय चल रहा है और लगातार बारिश भी हो रही है पर जिले के शिक्षा विभाग के भवन फिर सुर्खियों में है जहाँ जिन शालाओ का मरम्मत कार्य नही होना था उनका मरम्मत कार्य स्वीकृत करके विभाग और ठेकेदार ने मोटी कमाई की और जिन भवनों को मरम्मत की आवश्कता है उस ओर शिक्षा विभाग का ध्यान ही नही जा रहा हैं ।
मंडला जिले के अंतर्गत तहसील नारायणगंज के ग्राम सिकोसी के प्राथमिक शाला स्कूल भवन मे जर्ज़र हालत मे पढ़ने कों मजबूर है यंहा के बच्चे,लेकिन मंडला जिले के नारायणगंज क्षेत्र स्थित सिकोसी के स्कूल की जर्जर हालत अब भी खतरे की घंटी बजा रही है। लेकिन पूरी इमारत में केवल कोई कमरे सुरक्षित नहीं हैं। कक्षा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। बारिश के दौरान छतों से पानी टपकता है,सीलन और दरारों से भरा यह भवन कभी भी बड़ा हादसा झेल सकता है।
वही शिक्षकों का कहना है कि भवन की मरम्मत के लिए संबधित विभाग कों पत्र के माध्यम से जानकारी अवगत कराई गई थी, लेकिन स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हुआ है। छत में गहरी दरारें अब भी मौजूद हैं और कमरों की हालत बद से बदतर होती जा रही है। यह विद्यालय कक्षा 1 से 5 तक संचालित होती है । भवन की खराब स्थिति के कारण सभी छात्रों को एक ही कमरों में बैठाकर पढ़ाया जा रहा है,ओर इस स्थिति से बच्चें डर के कारण से विद्यालय आने मे कतराते है जिससे पढ़ाई पर असर पड़ रहा है।
वही विद्यालय प्रशासन ने इस गंभीर स्थिति को लेकर विभागीय के उच्च अधिकारी को आवेदन के माध्यम से जानकारी अवगत करा दिया है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न ही स्थिति को देखते हुए उनके कानों में जू भी नही रेंग रही शायद राजस्थान के भालिवाड़ा जैसे बड़ी घटना का इंतजार में बैठे हुए अगर नही ऐसे में स्थानीय प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग की जा रही है, ताकि बच्चों की जान जोखिम में डालकर पढ़ाई कराने की नौबत खत्म हो सके।