आखिर कौन लटका रहा मध्यान भोजन का भुगतान….?

समूह में बढ़ा आक्रोश, बेहोशी में जवाबदार

रेवांचल टाईम्स – मंडला मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शासन प्रशासन की लापरवाही चरम सीमा पर पहुंच गई है यहां पर कुल मिलाकर लापरवाही, मनमानी का साम्राज्य स्थापित हो गया है जानकारी मिल रही है कि प्रधानमंत्री पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सरकारी स्कूलों में मध्यान भोजन कार्यक्रमसंचालित करने वाले समूह को अप्रैल, जून महीने का भुगतान अभी तक बैंक खातों में जमा नहीं किया गया है इसके पूर्व का भी भुगतान लंबित हो सकता है इस संबंध में जांच पड़ताल की जाए तो पता चलेगा कि कब से भुगतान जमा नहीं किया जा रहा है भुगतान न मिलने की स्थिति में समूह को परेशानी हो रही है किराना एवं सब्जी दुकानदारों द्वारा सामग्री देने में अब आनाकानी की जा रही है ऐसी स्थिति में मध्यान भोजन का कार्यक्रम कैसे संचालित किया जाएगा यह सवाल खड़ा हो गया है नागरिक सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में लापरवाही क्यों बढ़ती जा रही है लगातार मांग की जा रही है कि प्रतिमाह भुगतान किया जाए लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पा रहा है इस विषय में जांच पड़ताल की जाए और शासन प्रशासन को कार्रवाई प्रेषित की जाए कि आखिरकार प्रति माह भुगतान क्यों नहीं किया जा रहा है समूह चाह रहे हैं, कि प्रत्येक माह भुगतान किया जाए राशि बढ़ाकर दी जाए और राशन सामग्री भी ज्यादा दी जाए ताकि मध्यान भोजन कार्यक्रम सही तरीके से संचालित किया जा सके समूह की मांग तो यह भी है कि जुलाई माह का पैसा भी शीघ्र जमा किया जाए ताकि भविष्य में इस कार्यक्रम को संचालित करने में समूहों को परेशानियों का सामना न करना पड़े जन अपेक्षा है तत्काल पूरा लंबित भुगतान प्रदान किया जाए और जुलाई माह का भुगतान भी अगस्त में 10 अगस्त के पहले जमा किया जाए ताकि 15 अगस्त के कार्यक्रम का संचालन ठीक तरह से समूह द्वारा किया जा सके सभी को ज्ञात है कि इस दिन विशेष भोज का आयोजन किया जाता है और समूहों को खर्च उठाना पड़ता है जब भुगतान नहीं मिलेगा तो समूह कैसे मध्यान भोजन कार्यक्रम संचालित करेंगे यह चर्चा का विषय हो गया है जन अपेक्षा है सरकार इस विषय पर तत्काल ध्यान दें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.