जिला भाजपा कार्यालय में नव निर्वाचित अध्यक्ष का किया सम्मान

रेवांचल टाइम्स – मंडला, जिले के भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय मंडला में बिछिया मंडल के ग्रामीण एवं नगरी कार्यकर्ता एवं भाजपा के नेता डॉक्टर विजय आनंद मरावी के साथ विजिट करने का अवसर प्राप्त हुआ जिला कार्यालय में जिले के प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल की उपस्थिति में बिछिया नगर परिषद उपचुनाव में अध्यक्ष के रूप में नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती रजनी मरावी एवं मंडल अध्यक्ष नीरज भट्ट महामंत्री नरेश सार्वे उपाध्यक्ष दीपक कटारे भूपेंद्र ठाकुर राजेंद्र यादव मयंक जोध कुमार राजपूत योगेश यादव जी उपस्थित पार्षदों को प्रभारी मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया उनके द्वारा सभी को शुभकामनाएं प्रेषित किया गया एवं सभी कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय में लगे प्रदर्शनी का अवलोकन किया जिसमें भाजपा के पुराने से लेकर वर्तमान तक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता को प्रदर्शनी में लगे छायाचित्र को देखकर गर्व एवं साक्षात की अनुभूति प्राप्त हुई जैसे कि हमारे क्षेत्र से विगत सन् 1980 से लेकर वर्तमान 2025 तक प्रफुल्ल मिश्रा के नेतृत्व काल तक के हमारी पार्टी में अनेक कार्यकर्ता एवं उनकी मेहनत संघर्ष की कुछ छबियां छायाचित्र इस प्रदर्शनी के माध्यम से स्मृति दिखाया गया है जिसमें जिले का नेतृत्व हमारे मंडल क्षेत्र ने अब तक दो 02 जिला अध्यक्ष दिया है जोथसिंह ठाकुर एवं बिजेंद्र सिंह कोकड़िया जैसे कार्यकर्ता ने अपना स्थान बना सका जो गर्व एवं श्रेष्ठता का विषय है इसी क्रम में डॉक्टर विजय आनंद मरावी ने प्रदर्शनी में लगे क्षेत्र के अनेक कार्यकर्ता जो जिले में अपने अन्य दायित्व का निर्वहन कर चुके हैं जैसे माननीय स्व० श्री सुनील नामदेव पूर्व मंडी अध्यक्ष जैसे कार्यकर्ताओं के राजनीतिक जीवन से प्रेरणा लेकर निरंतर संगठन को आगे बढ़ाने के कार्य में लगे रहना है एवं उद्बोधन के अंत में जय भाजपा विजय भाजपा का संकल्प कार्यकर्ताओं द्वारा लिया गया

Leave A Reply

Your email address will not be published.