एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत किसानों को पौधा वितरण कार्यक्रम सम्पन्न

 

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भाजपा किसान मोर्चा का सराहनीय प्रयास

रेवांचल टाईम्स – मंडला भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भाजपा किसान मोर्चा मंडला द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन भाजपा जिला कार्यालय में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा रहे जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में जिले भर से आए किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं को पौधे वितरित किए गए।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री मिश्रा ने सभी किसानों कार्यकर्ताओं और उपस्थित जनों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ किए गए इस प्रेरणादायी अभियान से जुड़ने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि हर किसान को अपने खेत तालाब घर और गांव के आसपास एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। यह न केवल एक भावनात्मक पहल है बल्कि भावी पीढ़ी को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण देने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

कार्यक्रम में भाजपा के जिला पर्यावरण प्रभारी जयदत्त झा ने भी किसानों से अपील की कि वे इस जन आंदोलन में सहभागी बनें और अधिक से अधिक पौधारोपण करें। उन्होंने यह जानकारी दी कि इस अभियान के तहत 16 अगस्त तक भाजपा जिला कार्यालय से नि शुल्क पौधे प्राप्त किए जा सकते हैं। इच्छुक किसान और नागरिक संपर्क कर पौधे प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में विशेष रूप से किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष उमेश शुक्ला नगर अध्यक्ष शिवा रानू राजपूत नगर महामंत्री सौरभ गुप्ता वरिष्ठ कार्यकर्ता विनय मिश्रा तोप सिंह जंघेला शंकर पटेल सगनू नंदा प्यारे लाल पट्टा सुखदेव ठाकुर जगदीश हरदहा भगवान मिश्रा ओमकार यादव सुधीर अग्निहोत्री लालाराम यादव राजकुमार यादव लालू पटेल अरविंद पटेल झाम सिंह नरते प्रहलाद सोनी राकेश पटेल लालू सिंधिया अमृत धनगर रेवा सिंह पन्द्राम वीरेंद्र द्विवेदी तुलाराम गोठरिया झमकलाल पंडा आदित्य मिश्रा पंचलाल साहू सहित किसान मोर्चा के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ.साथ आम जनमानस को पेड़.पौधों के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना है। एक पेड़ मां के नाम जैसे अभियान समाज में हर नागरिक को प्रकृति के प्रति उत्तरदायित्व का एहसास दिलाते हैं।

भाजपा किसान मोर्चा मंडला इस अभियान को गांव.गांव तक पहुंचाने का संकल्प लेकर कार्य कर रहा है। आने वाले दिनों में विभिन्न ग्राम पंचायतों में भी पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
भाजपा कार्यालय मंडला

Leave A Reply

Your email address will not be published.