पेसा एक्ट अंतर्गत नवीन ग्राम सभा गठन
दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनिया आज दिनांक 28.7.2025 को मंडला जिले के बिछिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत जगन्नाथर के फलिया टोला, डगनीटोला जिसमें पेसा एक्ट के तहत नवीन ग्राम सभा का आयोजन किया गया जिसमें ग्राम सभा में उपस्थित सदस्यों को अपने अधिकारों एवं ग्राम सभा की शक्तियों के बारे में बताया गया पेसा की इस ग्राम सभा में आदिवासी समुदायों को स्वशासन का अधिकार, जल,जंगल,जमीन तथा पारंपरिक,रीति रिवाजो सामाजिक,संस्कृति और संसाधनों का सर्वेक्षण एवं जतन करने के विषय में विस्तृत चर्चा की गई _____ ग्राम सभा की कार्रवाई हेतु ग्राम सभा अध्यक्ष श्री खुशीराम परते जी को सर्व सम्मति चुनाव गया तथा अध्यक्ष महोदय जी के अनुमति से ग्राम सभा की कार्रवाई शुरू की गई जिसमें ग्राम के विकास के बारे में विस्तृत चर्चा की गई एवं गांव की समस्याओं को प्रस्तावित किया गया |____ पेसा ब्लॉक समन्वयक अधिकारी श्री सोनू लाल मरावी जी द्वारा पेसा एक्ट एवं ग्राम सभा की शक्तियों के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई | ___ पेसा की इस ग्राम सभा में जनपद पंचायत बिछिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO)-श्रीमान रमेश मंडावी जी पेसा ब्लॉक समन्वयक अधिकारी श्री सोनू लाल मरावी जी, साथ ही कृषि विस्तारक अधिकारी श्रीमती महिमा मलगाम भगत ज़ी पटवारी श्री मनोज मरावी जी उपस्थित रहे साथ ही ग्राम पंचायत सचिव श्री मनोज कुमार साहू जी,सरपंच श्री मनमोहन तेकम जी, रोजगार सहायक श्री कमलेश कुमार पटेल जी,ग्राम पैसा मोबिलाइजर कुमारी महिमा मरावी जी एवं ग्राम के सदस्य श्री अजय कुमार मरावी, बैजनाथ मरावी, विक्रम तेकम, परसनाथ मरावी जी, रामलाल परते, प्रेम सिंह परते, अशोक कुमार धुर्वे, श्रीमती यशोदा बाई मार्को, रज्जू भाई पुठ्ठे, हीराकली मरावी, अहिल्याबाई, विद्या बाई मार्को, धर्मावती, एवं अनिल भलावी जी आदि ग्रामवासी सम्मिलित हुये।