साहब पढ़ाई में मन नहीं लगता कहीं बिल्डिंग ना गिर जाये

स्कूल की बिल्डिंग का बुरा है हाल ! बारिश में टपकती है छत का गिरता है प्लास्टर, विभाग नहीं ले रहा सुध
स्कूली बच्चों में खौफ शासन प्रशासन खामोश
रेवांचल टाइम्स मंडला :- शिक्षा के लिए मॉडर्न क्लास संचालित करने का दावा कर रही राज्य सरकार की ठेकेदारी प्रथा की बारिश ने पोल खोल दी है. जिले में संचालित अधिकतर सरकारी विद्यालय भवनों की स्थिति जर्जर अवस्था में होने के कारण छात्र-छात्राएं हमेशा अनहोनी के साए में पढ़ने के लिए मजबूर हैं. ऐसे में लगातार लिखित में शिकायत देने के बावजूद भी विभागीय अधिकारी विद्यालयों की मरम्मत नहीं करवा रहे है, जिसके चलते सरकारी विद्यालयों में किसी दिन बड़ी दुर्घटना घटित होने की पूरी संभावना बनी हुई है. स्कूली बच्चों की दिल की आवाज ! साहब पढ़ाई में मन नहीं लगता कहीं छत न गिर जाए ! आपको बता दें राजस्थान के झालावाड़ मैं एक सरकारी स्कूल की बिल्डिंग गिरने से 7 बच्चे काल के गाल में समा गए ऐसी दर्दनाक घटना ने पूरे देश को स्तबध कर दिया!
मंडला जिला के विकासखंड बीजाडांडी अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल विजयपुर के स्कूली बच्चो में खौफ समाया हुआ है कही बिल्डिंग न गिर जाए जानकारी बाबजूद शासन प्रशासन कुम्भकर्ण की नींद पर है बताया गया कि विजयपुर स्कूल कि जर्जर हालत बड़ी दुर्घटना कि ओर इशारा कर रही है क्लास रूम पूरी तरह छतिग्रस्त हो चुके है !बारिश के दौरान छतो से पानी टपकता है सीलन और दरारे से भरा भवन कभी भी बच्चो को अपना शिकार बना सकता है ! शिक्षकों का कहना है कि भवन मरम्मत के लिए पत्र के माध्यम से निवेदन किया गया आज तक कोई सुधार नहीं हुआ क्लास रूमो की हालत बद से बदत्तर होती जा रही है !विद्यालय में 9 से 10 तक की क्लास संचालित है !बच्चे भवन की हालत देख डरे सहमे है स्कूल आने से कतरा रहे है ! जिससे पढाई में असर पड़ रहा है !
पढ़ाई के दौरान छत से गिरता है प्लास्टर
10वीं क्लास में अध्ययनरत छात्रा ने बताया कि बारिश के दिनों में क्लास में पानी टपकता है. वहीं, कई बार पढ़ाई के दौरान छत का प्लास्टर क्लास रूम में गिर जाता है. हालांकि अभी तक प्लास्टर गिरने से किसी स्टूडेंट्स को चोट नहीं आई है. लेकिन बारिश के दौरान क्लास रूम से बाहर पढ़ाई करनी पड़ती है, जिससे सभी स्टूडेंट्स की पढ़ाई बाधित होती है.
इस मामले को लेकर विकास खंड स्तर से लेकर उच्च स्तर तक आवेदन निवेदन किया गया है लेकिन आज तक पत्र माननीय लोगो की टेबिल की शोभा बनी हुई है बोले तो कोई दमदार कार्यवाही नहीं हुई है स्थानीय प्रशासन से त्वरित कार्यवाही की मांग की है