विषय शिक्षक न होने से परेशान छात्राएं कलेक्टर को बताई अपनी समस्या
रेवांचल टाइम्स मंडला: शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय इंद्री जिला मंडला में विषय शिक्षक की कमी से जूझ रही छात्रों ने जनसुनवाई पहुंचकर कलेक्टर को अपनी व्यथा सुनाई की किस तरह से सालों से वो बगैर विषय शिक्षक के अपनी पढ़ाई पूरी कर रही हैं चूंकि इस वर्ष 12 वीं बोर्ड क्लास होने के कारण चिंतित हैं एक अंग्रेजी विज्ञान के शिक्षक नही होने से हमारी त्रिमासिक परीक्षा नजदीक है ऐसे में 12 बोर्ड क्लास की परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करें।
चपरासी के रहते बच्चों से करवाते हैं क्लास की सफाई
बच्चों ने बताया कि स्कूल में 5 चपरासी पदस्थ हैं इसके बाद भी सभी बच्चों से पूरे स्कूल की साफ सफाई प्रतिदिन करवाया जाता है जबकि चपरासी बैठे या घूमते रहते हैं यहां तक कि बॉथरूम भी बहुत गंदा है साफ सफाई न होने के कारण पूरे स्कूल में बदबू रहती है।
बच्चों के बैठने की भी उचित व्यवस्था नहीं है एक बैंच में 4 से 5 बच्चों को बैठना पड़ता है लेकिन स्कूल प्रबंधन इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है।
कलेक्टर से मिलने अड़े रहे बच्चे जनसुनवाई आई छात्राओं से आवेदन तो ले लिया गया और उन्हें आश्वासन देकर जाने को कहा गया लेकिन बच्चे कलेक्टर से मिलने अड़े रहे जब तक कलेक्टर नहीं आए छात्राएं बैठी रही जैसे ही कलेक्टर पहुंचे सभी छात्राएं दौड़कर कलेक्टर के पास पहुंच गई और अपनी समस्या का जल्द से जल्द निराकार करने की बात कही।