शासकीय कन्या हाई स्कूल मोहगांव में साइकिल वितरण कार्यक्रम संपन्न

रेवांचल टाइम्स मोहगांव मंडला शासकीय कन्या हाई स्कूल मोहगांव में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत मोहगांव के उपाध्यक्ष शिवकुमार मिश्रा उनके साथ ग्राम पंचायत मोहगांव माल की सरपंच गुड्डी बाई तथा उपसरपंच किशोर अग्रवाल भी मंचासीन रहे।कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को शासन की साइकिल वितरण योजना के तहत निःशुल्क साइकिलें वितरित की गईं। इस अवसर पर अतिथियों ने बालिकाओं को शिक्षा के प्रति प्रेरित करते हुए नियमित विद्यालय आने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह योजना छात्राओं की शैक्षणिक प्रगति और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यालय परिवार और छात्राओं ने कार्यक्रम के लिए शासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.