सार्वजनिक शौचालय बना शोपीस लटका ताला बढ़ा रहा हैं शोभा,यात्री परेशान

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के जनपद पंचायत नारायणगंज में समस्याओं का अंबार लगा ही रहता है कभी साफ सफाई को लेकर तो का ही अव्यवस्था को लेकर तो कभी मुख्य सड़क में अतिक्रमण ग्राम पंचायत की निष्क्रियता से लोगो मे नाराजगी देखी जा रही हैं और जबलपुर मंडला की बीच मे होने के कारण जबलपुर मंडला चलने वाली अधिकांश बसें जो कि नारायणगंज बस स्टैंड में रुक कर आती जाती हैं जिससे कि यात्री थोड़ा रुक कर बाथरुम या अन्य अपना कार्य कर सकें पर बस स्टैंड में अराजकता का दौर है अव्यवस्था के चलते स्थानीय के साथ साथ आने जाने वाले लोगो को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और जिम्मेदार मदहोश नजर आ रहें हैं।
वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार नारायणगंज नगर के मुख्य बस स्टैंड पर बना शुलभ काम्प्लेक्स के शौचालय में विगत कई दिनों से ताला डका दिया गया है, सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार कर्मचारियों की कमी के कारण शौचालय में ताला लटका दिया गया है जिसके कारण बस यात्रियों को असुविधा झेलनी पड़ रही है

आखिर कहां है जिम्मेदार, नीलामी कर के झाड़ लिया पल्ला

काम्प्लेक्स की दुकानों की नीलामी करने के बाद जनपद पंचायत ने काम्प्लेक्स की सुध लेना ही बंद कर दी,कही शौचालय में कभी पानी उपलब्ध नहीं होता तो कभी ताला लटका दिया जाता है, काम्प्लेक्स की मरम्मत भी सिर्फ नाम मात्र की की जा रही है सही देख रेख ना होने के चलते अब यह काम्प्लेक्स अपनी आखरी सांस लेता दिख रहा है, काम्प्लेक्स में बनी दुकानों की दीवारों पर पानी पिझर रहा है जिसके चलते दुकानदार परेशान हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.