सांसद बंटी विवेक साहू ने दी लाखों के निर्माण कार्यां की सौगात

 

सांसद ने परतापुर और मोहगांव में किया निर्माण कार्यां का भूमिपूजन

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने पाण्ढुर्णां जिले के परतापुर और मोहगांव के निवासियों को लाखों रूपयों की लागत से होने वाले विकास कार्यों की सौगात दी है। इस अवसर पर उन्होंने कार्यक्रमों को सम्बोधित करते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत संकल्प को पूरा करने के लिए हम सभी को अपने हिस्से की भूमिका अदा कर अपना कर्तव्य पूरा करना होगा। इस अवसर पर सांसद साहू ने सौंसर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत परतापुर में करीब 60 लाख रुपए की लागत से होने वाले विकास कार्यों का भूमिपूजन किया। वही सांसद निधि द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर मोहगांव हवेली में 5 लाख की लागत से होने वाले अतिरिक्त कक्ष निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया।
भूमिपूजन कार्यक्रमों में पांढुरना जिला भाजपा अध्यक्ष संदीप भाऊ मोहोड, पूर्व जिला अध्यक्ष नरेंद्र राजू परमार, पूर्व निगम अध्यक्ष संतोष जैन, वरिष्ठ समाज सेवी नाना आप्पा ठोंबरे, संजय औरंगाबादकर, राजू बाविस्टाले, युवा भाजपा नेता राहुल मोहोड, मंडल अध्यक्ष सुधाकर बोबडे, नामदेव पाल सहित पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, संस्था के पदाधिकारी एवं शिक्षक शिक्षिकाएं आदि उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.