बैगा कर्मा आदिवासी नृत्य प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजन

रेवांचल टाईम्स – बजाग आदर्श वनग्राम चाड़ा में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार निर्देशक के आदेशनुसार बैगा आदिवासी कर्मा नृत्य गायन का छः दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया है जिसमें पद्म श्री प्राप्त अर्जुन सिंह धुर्वे द्वारा निरंतर एक अगस्त से छह अगस्त तक तीस बालक बालिका छात्र-छात्राओं को कर्मा नृत्य और गायन का प्रशिक्षण दिया जाएगा है उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ बैगा बैगिन की तस्वीर की पूजा अर्चना उपरांत विधिवत ढंग से किया गया। कार्यक्रम के उद्घाटन अवसर पर अतिथियों ने अपने उद्बोधन व्यक्त किए। जिसमें छात्र छात्राओं को बैगा जनजाति की कला एवं संस्कृति के बारे में बताया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्वेश्य बैगा संस्कृति और विरासत को संरक्षित करना है इस मौके पर राजेश खडसे मुख्य अतिथि , अध्यक्ष रामकरण प्रजापति प्रभारी प्राचार्य उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चाड़ा ,विशिष्ट अतिथि श्रीमती पार्वती मरावी पूर्व अधीक्षक का कन्या आश्रम चाड़ा, प्रदीप मरावी की उपस्थित रहे।