शालिनी विवेक बंटी साहू ने शिवमहापुराण कथा का उठाया पुण्यलाभ

रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा पोलागाउंड में आयोजित नव दिवसीय सवा लाख पार्थिक शिवलिंग निर्माण एवं संगीतमय शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया। जिसके समापण अवसर पर शिवमहपुराण कथा का पुण्यलाभ अर्जित करने के लिए कथा स्थल पर श्रीमती शालिनी विवेक बंटी साहू पहुंची थी।
पोला ग्राउंड में 27 जुलाई से 4 अगस्त तक शिवमहापुराण कथा का आयोजन किया गया, जिसमें पं.श्रवण कृष्ण द्वारा शिवमहापुराण कथा का वाचन किया गया। इस नव दिवसीय शिवमहापुराण कथा का पुण्यलाभ सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने उठाया। इस दौरान कथा स्थल पर सवा लाख पार्थिक शिवलिंग का निर्माण किया गया, जिसका मां नर्मदा के जल से अभिषेक हुआ। इन सवा लाख पार्थिक शिवलिंग की विसर्जन यात्रा 5 अग्रस्त को दोपहर 12 बजें से निकाली जायेगी। कथा के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष लीला बजोरिया, रश्मि साहू, माया बन्देवार, जया विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।