सीएम हेल्पलाइन में भारी गोलमाल?


राजस्व निरीक्षक ने जबरदस्ती बंद कराई सीएम हेल्पलाइन की शिकायत मामला परसवाड़ा में तालाब फोडऩे का
मण्डला फोटो-
मण्डला। सीएम हेल्पलाइन का निराकरण मध्यप्रदेश के मण्डला जिले में सही तरीके से नहीं किया जा रहा है। निराकरण की बजाय शिकायत बंद कराने का काम तेजी के साथ हो रहा है आश्वासन देकर या दबाव बनाकर शिकायत बंद कराई जा रही है, लेकिन उसके बाद उस काम को पूरा नहीं किया जा रहा है। एक ऐसा ही मामला इस समय विशेष जांच का विषय हो गया है। मामला मण्डला जिले की तहसील नैनपुर ग्राम परसवाड़ा का है जहां पर शासन द्वारा तालाब का निर्माण किया गया था जिसे नैनपुर के रोहित ठाकुर द्वारा तोड़ दिया गया है। तालाब के बांध को जेसीबी मशीन लगाकर बीच से फोड़ा गया है जिसकी वजह से तालाब में पानी नहीं रूक रहा है। ज्ञात हो कि यहीं पर रोहित ठाकुर ने जमीन खरीदी है यहां पर लगभग दो एकड़ से ज्यादा तालाब सहित शासकीय भूमि है। इस शासकीय भूमि पर रोहित ठाकुर की नजर है। इस भूमि को हड़पने के चक्कर में तालाब को इनके द्वारा फोड़ा गया है ताकि पानी न ठहरे और वह भूमि समतल हो जाये। चर्चा चल रही है कि धीरे धीरे शासकीय भूमि इनके द्वारा कब्जा की जा रही है। इस संबंध में सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी, लेकिन राजस्व विभाग द्वारा सही निराकरण नहीं किया गया बल्कि तालाब का बांध बंधवाने का आश्वासन देकर शिकायत को जबरदस्ती बंद करा दिया गया। शिकायत की जांच करने के लिए राजस्व निरीक्षक मौकास्थल पर पहुंचे थे उस दौरान गांव के लोग भी मौजूद थे, लेकिन इनके द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई और दोषी को बचाने पूरा प्रयास इनके द्वारा किया गया। अभी भी दोषी को बचाने का पूरा प्रयास इनके द्वारा किया जा रहा है। शिकायतकर्ता को राजस्व निरीक्षक ने कहा था कि समय दे दो एक सप्ताह के बाद तालाब का बांध ठीक करा दिया जायेगा, लेकिन आज तक इस काम को पूरा नहीं कराया गया है। जनापेक्षा है राजस्व निरीक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की जाये क्योंकि इनके द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायत का सही निराकरण नहीं किया गया और बिना निराकरण के शिकायत को जबरदस्ती बंद कराया गया।
————————-
क्षतिग्रस्त हुए नर्मदा के घाट
जरूरी होने के बाद भी मरम्मत नहीं करा रहे जवाबदार
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में कई तरह के काम जरूरी होने के बावजूद भी पूरे नहीं किया जा रहे हैं इस जिले में सिर्फ मनमानी, लापरवाही का साम्राज्य स्थापित हो गया है मां नर्मदा के तट में बने घाटों की मरम्मत करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है कुछ घाटों तक यह काम सीमित होकर रह गया है मंडला नगर में प्राचीन मुन्नीबाई धर्मशाला घाट अत्यंत महत्वपूर्ण घाट है यहां पर धार्मिक कार्यक्रम होते रहते हैं रोजाना यहां पर श्रद्धालु स्नान व पूजा अर्चना करने के लिए आते रहते हैं यह घाट काफी लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़ा हुआ है और अत्यंत खतरनाक भी हो गया है यहां पर कभी भी दुर्घटना घटित हो सकती है इस आशय की खबर लगातार प्रकाशित किए जाने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है जन अपेक्षा है तत्काल इस घाट की मरम्मत का कार्य पूर्ण कराया जाए।
———————-
पटवारी को खोज रहे किसान
मंडला। मध्य प्रदेश के मंडला जिले में राजस्व विभाग मनमानी पर उतारू हो गया है ढेर सारी जाकर से संबंधित समस्याओं का निराकरण इस जिले में नहीं किया जा रहा है आज भी अनेक ऐसी समस्याएं हैं जिसकी वजह से लोगों को परेशान होना पड़ रहा है इस विभाग के पटवारी मुख्यालय में नहीं रह रहे हैं अधिकांश पटवारी मुख्यालय से गायब रहते हैं जानकारी मिल रही है कि मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम परसवाड़ा में पदस्थ पटवारी का पता नहीं चल रहा है पटवारी मुख्यालय में नहीं रह रही है कोई महिला पटवारी की पद स्थापना यहां पर की गई है पटवारी कब परसवाड़ा में जनसंपर्क करेगी और राजस्व संबंधी समस्याओं का निराकरण करेगी नागरिक सवाल कर रहे हैं जन अपेक्षा है पटवारी को यहां पर तत्काल काम पर लगाया जाए और मुख्यालय में रहने की निर्देश जारी किए जाएं।
—————————-
दबंग ने किया महिला के साथ अत्याचार
शासन प्रशासन ने अभी तक नहीं दिया न्याय…

रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में शासन प्रशासन की मिली भगत से महिलाओं पर अत्याचार हो रहे हैं लगातार इस आशय की खबर प्रकाशित की जा रही है लेकिन शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है वहीं महिला व मानव अधिकार आयोग के द्वारा भी इस विषय पर गंभीरता पूर्वक ध्यान नहीं दिया जा रहा है मामला मंडला जिले की तहसील नैनपुर के ग्राम पाठासिहोरा का है ग्राम परसवाड़ा की अनीता यादव के साथ यहां पर अत्याचार हुआ है इनकी अर्ध निर्मित दुकान मंडला के दबंगों द्वारा तोड़ दी गई थी इसकी शिकायत इन्होंने शासन प्रशासन को की थी लेकिन कोई सही निराकरण नहीं किया गया बल्कि उल्टा महिला की ठेला में रखी जनरल स्टोर्स की दुकान राजस्व विभाग की मिली भगत से हटा दी गई हटाने की कार्रवाई फर्जी तरीके से किए जाने की आशंका अनेक लोग जता रहे हैं नागरिकों की मांग है कि महिला के साथ न्याय किया जाए और पूरे मामले की उच्च जांच की जावे और दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जावे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.