मंडला जिले में दिन व दिन बढ़ रही लोगों की समस्याएं, लग रहा अंबार

 

जिला प्रशासन नही दे रही ध्यान नागरिक परेशान, जवाबदार बैठे मौन

रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है नागरिक सवाल कर रहे हैं कि आखिरकार इस जिले की समस्याओं का निराकरण कब होगा इस जिले में रेल सुविधाओं का विस्तार नहीं किया जा रहा है पर्याप्त रेल सुविधा प्रदान नहीं की जा रही है जनप्रतिनिधि अपने-अपने क्षेत्र में सघन जनसंपर्क नहीं कर रहे हैं जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है जनप्रतिनिधि समस्याओं के निराकरण करने में ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं इसी वजह से शासन प्रशासन द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। मंडला जिले में सभी निर्माण कार्य घटिया स्तर के कराए जा रहे हैं निर्माण कार्यों की जांच पड़ताल सही तरीके से नहीं की जा रही है मुख्यालय में रहने वालेशासकीय कर्मचारियों को मुख्यालय में रहने की सख्त निर्देश जारी नहीं किया जा रहे हैं शिक्षक, व्यवस्था बे पटरी होते जा रही है पटवारी, एएनएम, महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता और अन्य कर्मचारी अधिकारी मुख्यालय में नहीं रह रहे हैं सरकारी स्कूलों में पढ़ाई चौपट हो गई है शिक्षक समय से स्कूल नही पहुँच रहे और न ही बच्चों की पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर बहुत ज्यादा गिर गया है सरकारी स्कूल व प्राइवेट स्कूलों की जांच पड़ताल नहीं की जा रही है इन सभी स्कूलों में मनमानी लापरवाही चरम सीमा पर पहुंच गई है सरकारी अस्पतालों व ग्रामीण क्षेत्र में संचालित स्वास्थ्य केदो को उपयोगी नहीं बनाया जा रहा है इसी तरह आयुर्वेदिक ओषधालयों को भी जन उपयोगी बनाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहे हैं इन सभी अस्पतालों व औषधालय में भारी गोलमाल किया जा रहा है सरकारी डॉक्टरों को निजी डिस्पेंसरी में ज्यादा ध्यान देने के लिए रोका नहीं जा रहा है डॉक्टर सिर्फ सरकारी अस्पताल में अपनी औपचारिकता पूरी कर रहे हैं बाकी समय अपनी निजी डिस्पेंसरी में दे रहे हैं इसी तरह झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ भी कोई सही कार्यवाही नहीं की जा रही है आज भी गांव-गांव जहां देखो वहां झोलाछाप डॉक्टर अपनी दुकान चला रहे हैं और इलाज के नाम पर अनाप-शनाप पैसा लूट रहे हैं अधिकारी कर्मचारी अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कार्यक्रम या निरीक्षण इत्यादि का कार्यक्रम नहीं कर रहे हैं राजस्व संबंधी समस्याओं का अंबार मंडला जिले में लगा हुआ है राजस्व संबंधी समस्याओं को सुलझाने के लिए शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है मंडला जिले में अवैध तरीके से शराब का विक्रय जोरो पर चल रहा है कई तरह के अवैध कार्य इस जिले में किया जा रहे हैं शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, यातायात रोजगार पर्यटन उद्योग के बेहद बुरे हाल हैं उद्यानकी वानिकी की योजनाएं कहां संचालित हो रही हैं यह जांच का विषय हो गया है मंडला जिले में गंदगी, बीमारी, धांधली, निरक्षरता, बेरोजगारी चरम सीमा पर पहुंच गई है इन समस्याओं के निराकरण के लिए शासन प्रशासन के अलावा जनप्रतिनिधि भी ध्यान नहीं दे रहे हैं स्वच्छ भारत मिशन, उल्लास नवभारत साक्षरता मिशन अंतर्गत भारी गड़बड़ी की जा रही है बिजली की कटौती बंद नहीं हो पा रही है स्मार्ट मीटर का भारी विरोध मंडला जिले में किया जा रहा है इसके बाद भी शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही नहीं की जा रही है सड़कों पर दुकान लग रही है और शासन प्रशासन के अधिकारी मुख्य दर्शक बनकर तमाशा देख रहे हैं सभी सरकारी भवनों की मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है सभी शासकीय कार्यालय स्कूल भवन इत्यादि भवन का मरम्मत कार्य कब किया जाएगा यहजांच का विषय हो गया है सरकारी स्कूलों में प्रधानमंत्री पोषण आहार कार्यक्रम अंतर्गत मध्यान भोजन बनाने वाले सहायता समूह को पर्याप्त पैसा व राशन प्रतिमाह नहीं दिया जा रहा है प्रति माह पैसा जमा करने के लिए शासन प्रशासन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है इसके अलावा तमाम तरह की समस्याएं मंडला जिले में मौजूद हैं जिनका निराकरण किया जाना अत्यंत जरूरी है लेकिन शासन प्रशासन की बेहोशी दूर नहीं हो पा रही है जिसकी वजह से समस्याओं का निराकरण नहीं हो पा रहा है जन अपेक्षा है जनप्रतिनिधि व शासन प्रशासन के सभी आला अधिकारी मंडला जिले की सभी समस्याओं का निराकरण शीघ्र करें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.