जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी को कब हटाएगी सरकार
दिनों दिन बढ़ रही नाराजगी , परिषद के कामों की कब होगी जांच
रेवांचल टाईम्स – मंडला, मध्य प्रदेश के मंडला जिले में जन अभियान परिषद के काम हकीकत की धरातल में ज्यादा दिखाई नहीं दे रहे हैं जन अभियान परिषद को कितना धन आवंटित हो रहा है और उस आवंटित धन की उपयोगिता कैसे हो रही है इस विषय पर कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है जन अभियान परिषद अंतर्गत कौन-कौन से काम कराए गए हैं व कौन-कौन से काम कराए जा रहे हैं शुरुआत से लेकर अभी तक के सभी कामों की जांच पड़ताल की जाए तो एक बड़ा घोटाला सामने आ सकता है जन अभियान परिषद में पदस्थ जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी अंगद की तरह पर जमा कर बैठा हुआ है काफी लंबे समय से यह मंडला में पदस्थ है इसे लगातार हटाने की मांग की जा रही है लेकिन इसे हटाया नहीं जा रहा है जिसकी वजह से नागरिकों में नाराजगी पनप रही है नागरिकों का कहना है कि जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी को तत्काल हटाया जाए और जन अभियान परिषद के सभी कामों को हकीकत के धरातल में पूर्ण कराया जाएजानकारी मिल रही है कि ग्राम विकास प्रसफुटन समितियां को काफी लंबे समय से पैसा नहीं दिया जा रहा है कुछ समितियां को ही महत्व दिया जाता है बाकी समितियां की ऊ पेक्षा की जा रही है कार्यक्रमों में व अन्य कार्यों में कुछ लोगों और कुछ समितियां को ही चिन्हित करके बुलाया और शामिल किया जाता है जनपद पंचायत नैनपुर में तो हाल यह है कि दो-चार लोग ब्लॉक समन्वयक और जिला समन्वयक के आगे पीछे रहते हैं और उनके सीमित तक जन अभियान परिषद की गतिविधियां केंद्रित रहती हैं दो-चार लोग ही जो चाटुकारी करते हैं उन्हें ही जन अभियान परिषद का काम यहां पर दिया जाता है बाकी लोगों की यहां पर उपेक्षा की जाती है जन अभियान परिषद का काम सही तरीके से पूर्ण नहीं किया जा रहा है ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियां को काफी लंबे समय से पैसा नहीं दिया जा रहा है इसके अलावा इन समितियां को कोई खास काम भी नहीं दिया जाता है जन अभियान परिषद अंतर्गत कितना धन आ रहा है और उस धन का कहां-कहां उपयोग किया जा रहा है इस विषय पर कोई जांच पड़ताल नहीं की जा रही है जिसकी वजह से लोगों में नाराजगी पनप रही है नागरिकों की मांग है कि ग्राम विकास समितियां को ज्यादा से ज्यादा काम दिया जाए इन्हें नवांकुर संस्था में तब्दील किया जाए और जिला समन्वयक राजेंद्र चौधरी को तत्काल यहां से हटाया जाए जब से यह यहां पर पदस्थ थे तब से लेकर अभी तक के सभी कामों की जांच एवं आवंटित धन की जांच की जाए ऐसी जन अपेक्षा है।