हर घर तिरंगा अभियान के तहत मोहगाँव मुख्यालय में ब्लॉक स्तरीय तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन…

रेवांचल टाईम्स – मंडला, देश प्रेम की अलख जगाने हर घर तिरंगा यात्रा अभियान में विकासखंड मुख्यालय मोहगांव में विकासखंड स्तरीय देश के अलग जगाने वाले देश प्रेम एवं देशभक्ति की भावना आन बान और शान के साथ तिरंगे को हर घर तक पहुंचाने और लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से स्कूली बच्चों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली गई,पूरे देश में आजादी 79 वीं अमृत महोत्सव उत्कृष्ट विद्यालय मोहगांव एवं समस्त विद्यालय की छात्र-छात्राएं अधिकारी कर्मचारी एवं जनप्रतिनिधि,वरिष्ठ नागरिक, समाज सेवी शामिल हुए। कार्यकम के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष गत सिंह भवेदी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष व जनपद शिक्षा समिति सभापति शिव कुमार मिश्रा, पूर्व जनपद पंचायत सदस्य नीलू दुबे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी अजीत कुमार जैन, शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहगांव संकुल प्राचार्य दीपक कछवाहा, खेल एवं युवा कल्याण विभाग मोहगाँव खेल समन्वयक सुश्री रामा परते, घुघरी खेल समन्वयक शशांक मिश्रा, पीएम श्री विद्यालय सिंगारपुर पीटीआई अशोक वरकडे, वरिष्ठ नागरिक जाकिर हुसैन, प्रेम धुर्वे, जय बघेल, हीरा सिंह उइके, शिक्षक अनिल दुबे, रामनाथ मरावी, राजेश गोहानी, भरत मरावी, अमित मरावी, योगेश्वर मसराम, विंध्यवासिनी साहू, दिव्या मरकाम, भावना पटेल, भावना झरिया, सोनिया कछवाहा, ममता कानतोड़े, सविता भांडे सहित सभी विद्यालयों के समस्त शिक्षक गण व छात्र – छात्राएं शामिल रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.