हर घर तिरंगा अभियान: अजनिया में भव्य वाहन रैली और हस्ताक्षर कार्यक्रम, बीजेपी जिला अध्यक्ष एंव जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे शामिल

दैनिक रेवांचल टाईम्स – अजनिया मंडला, 11 अगस्त 2025 पूरा देश आजादी के 79वे अमृत महोत्सव मना रहा हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज अजनिया में भव्य वाहन रैली एवं हस्ताक्षर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीजेपी पुलिस से प्रारंभ हुई इस रैली में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी शामिल हुए। तिरंगे झंडे लहराते हुए प्रतिभागियों ने पूरे शहर में राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया।
इस अवसर पर के बीजेपी जिला अध्यक्ष प्राफुल मिश्रा, डॉक्टर विजय आनंद मरावी मंडल अध्यक्ष नीराज पटेल आदि बीजेपी कार्यकर्ता अपअस्तित रहे एंव चौकी प्रभारी अंजनीया एंव समस्त स्टाफ वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.