भाजपा ने मोटरसाइकिल से निकाली तिरंगा रैली
रेवांचल टाईम्स -डिंडौरी के बजाग में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत मंगलवार को तहसील मुख्यालय बजाग में भव्य तिरंगा बाइक रैली का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में
भाजपा जिलाध्यक्ष चमरु सिंह नेताम शामिल हुए भाजपा कार्यकर्ताओं जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में मंडल के कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। तिरंगे से सजाई गई मोटरसाइकिलों पर सवार प्रतिभागियों ने नगर के मुख्य मार्गों, चौक-चौराहों और बाजार से होते हुए देशभक्ति के नारों के साथ रैली निकाली ।यात्रा पैट्रोल की ओर से नगर भ्रमण करते हुए समीप के ग्राम आमाडोंगरी पहुंची लौटकर पंडरिया चौराहे पर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया इस दौरान नगर की गलियों में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे गूंजते रहे, जिससे नगर का वातावरण देशभक्ति मय हो गया।
रैली का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देशप्रेम की भावना को प्रोत्साहित करना था, साथ ही हर घर तिरंगा अभियान के संदेश को जन-जन तक पहुँचाना।इस अवसर पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि “हम सभी का कर्तव्य है कि हम राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करें और आने वाली पीढ़ियों में देशभक्ति की भावना जागृत करें। 15 अगस्त तक हर घर पर तिरंगा फहराना हमारी एकजुटता और राष्ट्रप्रेम का प्रतीक होगा।”
रैली में भाजपा जिलाध्यक्ष जिला डिंडोरी चमरु सिंह नेताम, राजेन्द्र प्रसाद दुबे जिला महामंत्री डिंडोरी,पूर्व जिलाध्यक्ष संजय साहू वरिष्ठ नेता कमलेश पटेरिया, मंडल अध्यक्ष सुशील यादव यशवंत साहू ,चूरामन साहू,धर्मेंद्र मानिक पूरी, सहित सैकड़ों रैली में शामिल हुए
जनप्रतिनिधियों, पुलिसकर्मियों सहित बड़ी संख्या में नगर के नागरिकों ने भाग लिया।