जनपद स्तरीय तिरंगा रैली निकालकर स्वक्ष्छता का दिया संदेश

रेवाँचल टाईम्स – बजाग राज्य स्वच्छ भारत मिशन के निर्देशानुसार जनपद पंचायत के अगुवाई में हर घर स्वक्षता ,हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर में जनपद स्तरीय विशाल तिरंगा रैली निकाली गई। तिरंगा यात्रा के भव्य आयोजन में जिला पंचायत के मुख्यकार्यपालन अधिकारी अनिल राठौर, सीईओ मुंशी लाल धुर्वे, जनपद अध्यक्ष फूलकली बाई ,उपाध्यक्ष राधेश्याम कुशराम ,सहायक यंत्री बिरसिंह तिलगाम प्रमुख रूप से शामिल हुए। तिरंगा रैली के आयोजन को लेकर जनपद परिसर में सभी ग्रामपंचायतों के सचिव ,रोजगार सहायक, मोबाइलाइजर,उपयंत्री सहित जनपद पंचायत के कर्मचारी एकत्रित हुए। तिरंगा यात्रा की शुरुआत जनपद कार्यालय से साय लगभग साढ़े चार बजे की गई। रैली मुख्यबाजार से होते हुए थाना के सामने तक पहुंची।रैली का नेतृत्व जिला पंचायत सीईओ ने हाथों में तिरंगा लेकर किया। कतारबद्ध यात्रा में शामिल सभी जनों ने हाथों में तिरंगा थामे पदयात्रा करते हुए हर घर तिरंगा,हर घर स्वक्षता के नारे लगाए।एवं नगर के लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया तथा देशप्रेम का संदेश भी प्रसारित किया। रैली का आयोजन मुख्यकार्यपालन अधिकारी और पीसीओ के मार्गदर्शन में सफल रहा।इसके उपरांत जनपद के सभागार में जिलापंचायत सीईओ द्वारा योजनाओं की समीक्षा बैठक ली गई।
गौरतलब है कि आठ अगस्त से पंद्रह अगस्त तक यह अभियान चलाया जाना है जिसमें हर घर स्वक्षता हर घर तिरंगा अभियान के तहत स्वतंत्रता का उत्सव स्वक्षता के संग मनाया जाना है एवं इससे संबंधित गतिविधियों का क्रियान्वयन कर कार्यक्रमों का। आयोजन किया जाना है कार्यक्रम के दौरान जनपद के ब्लॉक कोआर्डिनेटर नवल सिंह कुलस्ते उपयंत्री आनंद उईके, राजबहादुर ठाकुर,अवधेश वर्मन ललित मार्को,नूतन धुर्वे ,ग्रामपंचायत कर्मियों सहित जनपद के सभी कर्मचारी शामिल रहे ।