KTR बफर जोन की इको विकास समितियों द्वारा निकाली गई तिरंगा रैली

रेवाँचल टाईम्स – मंडला, जिले के कान्हा टाइगर रिज़र्व बफर जोन वनमण्डल के समस्त बफर परिक्षत्रों मे इको विकास समितियों के द्वारा तिरंगा यात्रा आयोजित की गई l इसी तारतम्य में कान्हा टाइगर रिजर्व सिझौरा बफर परिक्षेत्र के अंतर्गत इको विकास समिति सरही के द्वारा ग्राम सरही में विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया गया । रैली ग्राम के प्राथमिक स्कूल से प्रारंभ होकर कान्हा राष्ट्रीय उद्यान के सरही गेट में समाप्त हुई ।
बफर जोन SDO आशीष पांडे ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कान्हा टाइगर रिज़र्व अंतर्गत इको विकास समितियों मे दिनांक 13/8/2025 को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया और इन आयोजनो के माध्यम से वन्य जीव संरक्षण और हर घर स्वच्छता से जुड़े कई महत्वपूर्ण संदेश दिए गए l
स्वच्छता और देश प्रेम के साथ वन्य जीव संरक्षण का दिया गया संदेश
बफर क्षेत्र की इको समितियों द्वारा आयोजित तिरंगा रैलियों में ग्रामवासियों, इको विकास समिति के सदस्यों, वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों , स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा भाग लेकर देश प्रेम, देश सेवा, हर घर स्वच्छता के साथ वन्य जीव संरक्षण के विषय मे जागरूकता अभियान चलाया गया और देश के प्रति अपनी सच्ची भावनाओं को व्यक्त करने वाले एवं वन्य जीव संरक्षण से जुड़े सन्देश का प्रचार प्रसार किया ।
ग्राम सरही में आयोजित रैली में ग्राम पंचायत कटंगामाल सरपंच पार्वती उईके,आशीष पांडे SDO ( सिझौरा बफर रेंज कान्हा टाइगर रिजर्व), अविनाश दुबे रेंजर ( सिझौरा बफर रेंज), पूर्व सरपंच पंचू पुषाम,उपसरपंच माँझीपुर एवं भाजपा मंडल बिछिया महामंत्री नरेश सार्वे, भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राकेश यादव,भादू उईके,देवी यादव ,रोहित यादव, अनिल यादव,मूलचंद यादव, वनरक्षक विजय किशोर कछवाहा ,दीपक यादव, रिंकू राय, पत्रकार शोभित रावत, नरबद यादव, विनय यादव, पुष्पराज यादव, छतर यादव, असीम धुर्वे, सेवा परते, सरस्वती मरावी, पुष्पा यादव, ज्ञानवती मरावी सहित ग्राम के नागरिक, स्कूल स्टाफ, वन विभाग का स्टाफ , विद्यालय के समस्त विद्यार्थी उपस्थित रहे ।