ग्राम पंचायतों के समग्र, समावेशी, सतत् विकास की दिशा में एक नई पहल पंचायत उन्नति सूचकांक PAI 1.0 कार्यशाला हुई संपन्न

रेवांचल टाईम्स – मंडला, जिले के जनपद पंचायत निवास में ग्राम पंचायतों के समग्र, समावेशी, सतत् विकास की दिशा में एक नई पहल पंचायत उन्नति सूचकांक PAI 1.0 कार्यशाला संपन्न हुई


वही सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार जनपद पंचायत निवास की ग्राम पंचायतों के सतत् विकास लक्ष्यों की विकास प्रगति का आकलन, ब्लॉक, जिला व राज्य स्तर पर अन्य ग्राम पंचायतों से प्रदर्शन की तुलना करना और स्थानीय विकास में साक्ष्य आधारित योजना बनाना और इसे प्राप्ति हेतु अधिक प्रभावी निर्णय लें सकें।
इस आधार पर वर्ष 2022 -23 मैं पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 मूल्यांकन मैं PAI स्कोर आधार पर जनपद पंचायत निवास की 10 ग्राम पंचायतों को उनके प्रदर्शन आधार पर चयन किया गया और प्रशस्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया उनमें से क्रमशः निम्नवत पंचायतें हैं
1 अमगवां 2 सतपहरी 3 जंगलिया 4 बम्हनी 5 सरस्वाही 6 पायलीबहुर 7 मेहरसिवनी 8 पिपरिया 9 भलवारा 10 हरिसिंगौरी
स्थान मिला इसी कड़ी में जनपद सभागार निवास में मंगलवार को एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें मास्टर ट्रेनर, निरंजन खटीक,RGSA से अमित ताम्रकार बीसी, युवराज गजभिए नीलेश यादव ऑपरेटर द्वारा पंचायत उन्नति सूचकांक 1.0 के बारे में विस्तार से बताया, कार्यशाला उपस्थिति में जनपद अध्यक्ष श्रीमति मंजू कुलस्ते उपाध्यक्ष घनश्याम सूर्यवंशी मुख्य कार्यपालन अधिकारी निवास श्रीमति श्रद्धा चौबे सोनी द्वारा उपस्थित सभी सरपंचों, सचिव, जीआरएस को निर्देशित करते हुए कहा जनपद निवास की अधिकतम पंचायतें बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित करें इस दौरान समस्त सरपंच सचिव रोजगार सहायक कार्य शाला में उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.