अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगों पर दिलाया ध्यान

 

रेवांचल टाईम्स – मण्डला, अतिथि शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के मण्डला आगमन पर नियमितीकरण की लंबित मांगों को जल्द पूरा कराने मांगपत्र सौंपकर ध्यानाकर्षण कराया है।
अतिथि शिक्षक परिवार मंडला जिला अध्यक्ष पी.डी.खैरवार ने बताया है,कि जिले के अतिथि शिक्षक बड़ी संख्या में सेमरखापा ठिकरिया में बने हैलीपैड पहुंचकर मुख्यमंत्री से भेंट कर नियमित रोजगार दिलाने की मांग की है। मांगपत्र लेकर विचार करने का संकेत देते आगे बढ़ गए । इधर अतिथि शिक्षक आवाज दे देकर ध्यानाकर्षण कराने का खूब प्रयास किया। जिस पर अतिथि शिक्षकों ने प्रतिक्रिया भी दी है,कि अब सांकेतिक आस्वासन से काम चलने वाला नहीं है। पूरा विश्वास जताया गया है,कि मुख्यमंत्री जी मण्डला जिले को दर्जनों सौगातें देने जनता के बीच पहुंचे हैं, निश्चित ही अतिथि शिक्षक जैसे जमीनी कार्य करने वालों की मांगों पर अवश्य कार्यवाही करेंगे।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के द्वारा दो साल पहले 2 सितंबर 2023 को की गई अधिकारिक घोषणानुसार शिक्षा गारंटी गुरुजियों की तरह लाभ दिलाने या अधिकतम कार्यानुभवियों और प्रशिक्षितों को बिना किसी शर्त के नियमित किए जाने,कार्यानुभवी परंतु अप्रशिक्षितों को सरकारी खर्च पर प्रशिक्षित कराकर नियमित रोजगार देने,तब तक सम्मान जनक वेतन पर बारह महीनों का सेवा काल करने,फालेन आउट हुए अतिथि शिक्षकों को काम पर बुलाने और बिना सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराए ई-अटेंडेस अनिवार्य नहीं किए जाने जैसी मांगें सौपे गए ज्ञापन में सामिल किए गए हैं।
इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों से अतिथि शिक्षक बड़ी संख्या में सामिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.