हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव स्वच्छता के संग अभियान का आयोजन

दैनिक रेवांचल टाइम्स अजनिया कार्यालय आयुक्त, उच्च शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासकीय महाविद्यालय अंजनिया में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नवीन कुमार हरदहा के मार्गदर्शन में नोडल अधिकारी हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव सकच्छता के संग अभियान डॉ गरिमा छाबड़ा के संयोजन में रंगोली प्रतियोगिता, तिरंगे से साथ सेल्फ़ी लेकर वेबसाइड पर अपलोड, तिरंगा रैली का आयोजन महाविद्यालय स्टॉफ एवं छात्र छात्राओं द्वारा किया गया I इसके साथ ही तिरंगा महोत्सव के तहत श्री रोहिणी प्रसाद शुक्ला द्वारा स्वरचित तिरंगा गीत का गायन किया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय से डॉ. घनश्याम प्रसाद झरिया, श्री संदीप चौरसिया, श्री संतोष नंदा एवं छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।