रोचक प्रस्तुतियों और आकर्षक परेड के बीच धूमधाम से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

स्कूली बच्चों ने देशभक्ति के संदेश के साथ मनमोहक प्रस्तुतियां दी

 

रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ाछिंदवाड़ा पुलिस ग्राउंड में आज 79 वा स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। कलेक्टर शीलेंद्र सिंह ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली।

गगनभेदी ‘वंदे मातरम्’ और ‘भारत माता की जय’ के नारों के बीच जैसे ही तिरंगा शान से लहराया, पूरा मैदान देशभक्ति के रंग में रंग गया।

उपस्थित नागरिकों,और अधिकारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज का दिन हमें आज़ादी के लिए बलिदान देने वाले वीरों के संघर्ष और त्याग को याद करने का अवसर देता है।

पुलिस ग्राउंड में स्वतंत्रता दिवस
के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, देशभक्ति गीतों और स्कूल के बच्चों की प्रस्तुतियों ने माहौल को और भी उत्साहपूर्ण बना दिया।कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.