शान से लहराया तिरंगा नगर में रही स्वतंत्रता दिवस की धूम,
रेवाँचल टाईम्स – नगर से लेकर तहसील मुख्यालय तक रहा स्वतंत्रता दिवस की धूम वही बजाग में स्वतंत्रता दिवस की 79 वी वर्षगांठ पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगरवासियो का देश प्रेम उमड़ पड़ा। बच्चे बूढ़े जवान सभी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आए ।लोगो ने एक दूसरे को आजादी के पर्व की बधाई दी। सभी स्कूलो के छात्र छात्राओं ने नगर में प्रभात फेरी निकाली। इस दौरान भारत माता की जय और बंदे मातरम की गूंज नगर की गलियों में सुनाई दे रही थी ।इस अवसर पर नगर का हर नागरिक अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा था।नगर में जगह जगह आन बान और शान से तिरंगा लहराया। नगर के सभी शासकीय एवं अर्धशासकीय संस्थानों में संस्था प्रमुखों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।जनपद कार्यालय,उत्कृष्ट एवं माडल विद्यालय ,वन परिक्षेत्र कार्यालय सामान्य, थाना, वि. ख.शिक्षा कार्यालय , बीआरसी कार्यालय ,सीएचसी , आजीविका परियोजना,महिला एवं बाल विकास ,संयुक्त तहसील कार्यालय ,कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम छात्रावास,आर एम एस ए बालिका छात्रावास,कन्या परिसर, महाविद्यालय, सुभाष चंद्र इंग्लिश मीडियम स्कूल,सरश्वती विद्या मंदिर ,ज्ञान मंदिर,कॉपरेटिव बैंक,ग्रामपंचायत माल और रैयत भाजपा व कांग्रेस कार्यालय में भी शान से तिरंगा लहराया। नगर के मॉडल एवं कन्या उच्चतर विद्यालय में विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए।छात्र छात्राओं ने नृत्य,भाषण ,नाटक आदि की प्रस्तुतियां दी। नगर के आसपास ग्रामीण क्षेत्र में भी आजादी का पर्व धूमधाम से मनाया गया।विकास खंड अंतर्गत सभी शेक्षणिक संस्थानों एवं छात्रावासो में झंडा वंदन किया गया। स्वतंत्रता दिवस पर देश के अमर शहीदों को याद किया गया।इस दौरान नगर का वातावरण देशभक्ति से परिपूर्ण रहा।