18 को क्षेत्र उत्थान समिति करेगी एस डी एम कार्यालय का घेराव रखेगी ज्वलंत मुद्दे और अपनी समस्या

रेवांचल टाईम्स – जिले से लेकर लोगों की समस्याओं का अंबार लग चुका है और जिम्मेदार अधिकारी कर्मचारी बचते आ रहें है!
वही डिंडोरी जिले के बजाग क्षेत्र के ज्वलंत मुद्दे एवं समस्याओं को लेकर बजाग क्षेत्र उत्थान समिति द्वारा एस डी एम कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस संदर्भ में विगत दिनों समिति द्वारा बैठक का आयोजन किया गया।जहा नगरवासियों द्वारा क्षेत्र की गंभीर समस्याओं के समाधान हेतु चर्चा उपरांत अनुविभागीय अधिकारी के कार्यालय का घेराव करना सुनिश्चित किया गया है दिनांक 18 अगस्त सोमवार को दोपहर बारह बजे क्षेत्रवासियों द्वारा अपनी मांगो ओर समस्याओं के मद्देनजर कार्यालय का घेराव किया जाएगा।इस विषय पर सूचना देने हेतु बड़ी संख्या में ग्रामीणों द्वारा थाने जाकर समस्याओं का बिंदुवार लिखित आवेदन दिया गया है जिसमें उल्लेख किया गया है कि क्षेत्र में बिजली की आए दिन विकराल समस्या बनी हुई है मोबाइल नेटवर्क,पानी की किल्लत,स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव एवं अस्पताल में लचर व्यवस्था,जनपद पंचायत का नया भवन मुख्यालय में बनाए जाने,महाविद्यालय में विषयवार कक्षाएं बढ़ाए जाने इत्यादि प्रमुख समस्याएं है जिसके समाधान के लिए कार्यालय का घेराव किया जाना है इस आंदोलन के लिए समिति द्वारा क्षेत्र के ग्रामीण जनों से एकजुट होने का आह्वान किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.