मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल ने 13 मामलो में लिया संज्ञान
रेवाँचल टाईम्स – मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग के माननीय अध्यक्ष(कार्यवाहक) श्री राजीव कुमार टंडन ने विगत दिवसों के विभिन्न समाचार पत्रों में प्रकाशित प्रथम दृष्टया मानव अधिकार उल्लंघन के ” 13 मामलों में” संज्ञान लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है।जिसमे 1 मामला मण्डला जिले के हैं। आयोग ने संबंधितों से जवाब मांगा है।
मण्डला -जिले के 1 मामला जो समाचार पत्रों मे प्रकाशित हुए थे जिसमें प्रथम दृष्टया मानव अधिकार का उल्लंघन है ऐसे मामले को संज्ञान मे लेकर संबंधितों से जवाब मांगा है। इस बात की जानकारी कार्यालय म. प्र. मानव अधिकार आयोग-मित्र, शिकायत प्रकोष्ठ शाखा मण्डला से प्राप्त हुई है।
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की छात्रा की हुई मृत्यु
मडंला जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय की एक छात्रा की इलाज के दौरान मृत्यु होने की घटना सामने आई हे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार स्वतंत्रता दिवस पर विद्यालय के करीब एक दर्जन बच्चे अचानक बीमार पड़ गये थे, इनमें जहां 16 बच्चों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था, तो वहीं कक्षा 10वीं की छात्रा को जबलपुर रेफर कर दिया था, हालत में सुधार नहीं होने पर उसे नागपुर रेफर कर दिया गया, जहां ईलाज के दौरान छात्रा की मृत्यु हो गई। मामले में संज्ञान लेकर मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने कलेक्टर एवं जिला शिक्षा अधिकारी, मंडला से घटना की जांच कराकर की गई कार्यवाही का प्रतिवेदन एक माह में मांगा है।