झूलती बिजली तार की चपेट में आने से किसान कि हुई मौत शव रखकर किया प्रदर्शन

बिजली कंपनी की लापरवाही पर, ग्रामीणो में आक्रोश

रेवांचल टाइम्स – मंडला, आज फिर बिजली विभाग की लापरवाही के चलते एक बेगुनाह किसान की करंट लगने से मौत हो गई जिस की कोई गलती नही फिर भी बिजली वितरण कंपनी के लापरवाह अधिकारी कर्मचारी के कारण से हुआ हादसा और किसान को घटना का शिकार होना पड़ा । बिजली कंपनियों का यह लापरवाही वाला रवैया बहुत पहले से चला आ रहा है बिजली कर्मचारियों को सरकार हर महीने मोटी रकम दे रही है पर ये कर्मचारी उस सैलरी से खुश नही है उन्हें तो अलग से तोहफा और ऊपरी कमाई में ज्यादा ध्यान रहता हैं और वह सेवा मिलने पर झटपट काम कर दिया जाता है नही मिलने पर उपभोक्ताओं को परेशान किया जाता है, वही दूसरी तरफ विभाग जिले से ग्रामीण अँचलों में मरम्मत के नाम पर हर वर्ष लाखों करोड़ो रुपये का वारा न्यारा किया जाता है, और मेंटनेंस मरमत के नाम पर कई कई घंटों बिजली की सप्लाई बंद कर दी जाती है, जिले में अनेकों ग्राम ऐसे भी है जहाँ पर योजनाओं में केवल खंबे खड़े कर दिए है, और उनमें तार लगाना भूल जाते है और जिन खम्बों पर तार लगा दिए है वे झूलते हुए नजर आ रहे है और खम्बे आड़े टेढ़े हो चुके है, कई जगहों पर तो बिजली के खंबे तार का वजन नही उठा पा रहे है और शिकायत के बावजूद भी सुधार कार्य मे लापरवाही बरती जाती है जिसका खामियाजा आम नागरिकों को आये दिन भुगतना पड़ रहा है

करेंट लगने से हुई किसान की मौत जिम्मेदार कौन

वही जानकारी के अनुसार घटना बम्हनी थाना क्षेत्र के ग्राम ग्वारा की है। जहां पर एक किसान सुबह के समय खेत में पानी छोडऩे के लिए गया था। खेत के ऊपर से झूलती बिजली तार की चपेट में आने से वह घटना का शिकार हो गया है। इसको लेकर ग्रामीणो में नाराजगी है। लापरवाह बिजली कंपनी के खिलाफ ग्रामीण व परिजनो ने गंभीर आरोप लगाते हुए शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया है।
बताया गया है कि बिजली सप्लाई और लाइन रखरखाव में बिजली कंपनी के द्वारा लापरवाही बरती गई है। यहां ग्वारा क्षेत्र में किसानो के खेत के ऊपर से बिजली लाइन कई महिनो से झूल रही है। जिसकी शिकायत अनेको बार की जा चुकी है पर विभाग के कानों में जू भी नही रेगी शायद इसी घटना का इंतजार कर रहे थे, खेती किसानी के कार्य के दौरान हादसा होने का अंदेशा को देखते हुए ग्रामीणों ने पूर्व में भी बिजली कंपनी को शिकायत की थी लेकिन कंपनी के द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया गया। यहां किसानो ने जैसे तैसे खेत बुबाई कार्य सावधानी से पूरा कर लिया गया ।

खेत मे पानी छोड़ने जाते वक्त हुआ हादसा

वही सुबह के समय ग्वारा निवासी नरसिंह जंघेला उम्र लगभग 55 वर्ष जो कि खेत में पानी छोडऩे के लिए गया हुआ था। इसी दौरान झूलती बिजली तार के संपर्क में आ गया। जोरदार करेंट लग जाने से नरसिंह जघेंला की मौके पर मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणो व परिजनो को मिली। इसके बाद गुस्साए ग्रामीणो ने मृतक का शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणो के आरोप है कि खेत से गुजरी बिजली की शिकायत पहले भी की गई थी लेकिन बिजली कंपनी के द्वारा कोई सुधार कार्य नहीं किया गया। लापरवाही के चलते एक किसान की जान चली गई। बिजली कंपनी की लापरवाही से लोगो में गुस्सा फुट पड़ा और अगर बिजली कंपनी के द्वारा समय रहते सुधार कार्य कर लिया होता तो ऐसी घटना घटित नही होती।
जिले में ऐसे लापरवाह अधिकारी कर्मचारी पर कार्यवाही होनी आवश्यक है पर जिम्मेदार कार्यावाही के नाम पर केवल अस्वशन देते है और फिर मामला ठंडा होते ही भूल जाते है और फिर इंतजार करते है नई घटना के लिए इन्हें जगाने के लिए घटना दुर्घटना का इंतज़ार किया जाता है अगर समय रहते खेतो में झूलती बिजली की तारो को सही तरीके किया गया होता तो आज एक बेगुनाह की असमय मौत नही होती पर किसको क्या।

Leave A Reply

Your email address will not be published.