कृषि सखी एवं कृषकों को प्राकृतिक खेती की बताई विधि

26

 

रेवांचल टाइम्स मंडला : कृषि विभाग की आत्मा परियोजना अंतर्गत वरिष्ठ कृषि विकासखंड बीजाडांडी कार्यालय में प्राकृतिक खेती जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। विकासखंड तकनीकी प्रबंधक मोहित गोल्हानी ने कृषकों को प्राकृतिक खेती अंतर्गत जीवामृत बिजामृत नीमास्त्र बनाने की विधि की जानकारी दी। कार्यक्रम में उपसंचालक कृषि अश्विनी झारिया ,सहायक संचालक कृषि आर डी जाटव व.कृ.वि अधि.संगीता श्रीवास्तव ने श्री अन्न रागी फसल की मिनी किट कृषकों को वितरण की गई ,उद्यान विस्तार अधिकारी देवी सिंग पटेल कृषि विस्तार अधि.पुष्पेंद्र वर्मा ,स्वेता डेहरिया अनिल मुनिया दिलीप भूरीया कृषक उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.