पोला पर्व के दिन छिंदवाड़ा को मिली फोरलेन की सौगात
मंडल अध्यक्षों ने माना सांसद बंटी विवेक साहू का आभार

2500 करोड़ की लागत से होगा सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक 150 किलोमीटर फोरलेन सड़क का निर्माण
रेवांचल टाइम्स छिन्दवाड़ा
सांसद बंटी विवेक साहू ने अपने मात्र एक वर्ष के कार्यकाल में ही छिन्दवाड़ा के विकास को लेकर एक बड़ी और ऐतिहासिक सफलता हासिल कर ली है। उन्होंने छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा के वासियों को सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक फोरलेन सड़क की एक बड़ी सौगात दिलाई है। जबलपुर में शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान केन्द्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गड़करी ने 2500 करोड़ की लागत से बनने वाले सिवनी से छिन्दवाड़ा और छिन्दवाड़ा से सावनेर तक 150 किलोमीटर फोरलेन सड़क की घोषणा कर दी है।
लोकसभा क्षेत्र की जनता सांसद से अपेक्षा करती है जो सुविधा और जो संसाधन लोकसभा क्षेत्र में नहीं है वह सब हासिल होना चाहिए जिले की जनता संसद से उम्मीद ही नहीं पूरा भरोसा कर रही है विकास की राह में सांसद निरंतर कार्य कर रहे हैं और करते रहेंगे
उक्त फोरलेन की छिन्दवाड़ा और पांढुर्णा के वासियों को सौगात दिलाई जाने पर छिन्दवाड़ा एवं पांढुर्णा जिले मंडल अध्यक्षों ने सांसद बंटी विवेक साहू का आभार व्यक्त किया है। आभार व्यक्त करने वालों में मंडल अध्यक्ष सौरभ ठाकुर, अंकुर शुक्ला, नवीन बारस्कर, श्रीमती लीला बजोलिया, रमाकांत रघुवंशी, ओम पटेल, मदन राय, विजेन्द्र ठाकुर, धरमसिंग वर्मा, नीरज सिंह ठाकुर, शैलेष चौपड़े, गोपाल कवरेती, देवेन्द्र बल्लू नागी, देवीलाल पाल, मनीष यादव, रामप्रसाद कुमरे, राकेश बेलवंशी, विवेक चंद्रवंशी, भूषण सूर्यवंशी, सोनू पाटील, शिवम साहू, दयाराम इरपाची, नितेश पटेल, सचिल गोल्डी नेमा, विनोद चंद्रवंशी, श्रीमती दीपा श्याम डेहरिया, सोनू सरसवार, रामनारायण धुर्वे, हरीश साहू, पवन बंजारा, नरेश कलम्भे, रजत गौरे, बाल्या उर्फ अनिल ठाकरे, कृष्णा सरेयाम, धर्मराज कुमरे, लाल सिंह बट्टी, दर्शन झाड़े, धनश्याम कडवे, प्रभाकर बोबड़े, सदानंद डोंगरे, नामदेव पाल, गगन घटकड़े शामिल है।