कुलगुरू डॉ विनोद मिश्रा का मंडला में हुआ स्वागत

जिला अध्यक्ष प्रफुल्ल मिश्रा ने किया स्मृति चिन्ह भेंट।

रेवाँचल टाईम्स – मंडला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता रानी अवंती बाई विश्वविद्यालय सागर के कुलगुरू डॉ विनोद मिश्रा के मंडला आगमन पर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने आत्मीय स्वागत कर उन्हें साल श्री फल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष श्री प्रफुल्ल मिश्रा ने कहा कि कुलगुरू मनोनयन के पश्चात उनका प्रथम आगमन से हम गौरवान्वित हैं। भारतीय जनता पार्टी के कार्यक्रमों में हमेशा एक कुशल संगठक और मार्गदर्शक के रूप में वर्षों से उनका सानिध्य जिले के कार्यकर्ताओं को मिलता रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.