जनमानस की आस्था और संस्कृति की छवि: पोला पर्व पर निकला शानदार चल समारोह

जितेन्द्र अलबेला की रिपोर्ट
रेवांचल टाइम्स छिंदवाड़ा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी पौराणिक और परंपरागत “पोला पर्व” बड़े धूमधाम से शनिवार को मनाया गया। समिति के द्वारा चल समारोह को भव्य देखते ही बन रही थी। सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति के संयोजक व नगर निगम पार्षद विजय पांडे ने बताया कि विगत कई दशकों से पोला पर्व मनाया जाता है जिसमे किसान अपनी बैल जोड़ियों की पूजा करते है और और भगवान भोलेनाथ से सभी की सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना करते है। पोला पर्व विगत कुछ वर्षों पूर्व विलुप्त होने की कगार पर आ गया था पोला पर्व पर सात पीढ़ियों से कपाले परिवार द्वारा परंपरागत गुड़ी यात्रा निकाली जाती है इस पर्व को विलुप्त होने से बचाने और गुड़ी यात्रा को भव्यता के साथ भव्य चल समारोह के रूप में निकालने का कार्य सन 2010 से स्थानीय युवाओं व क्षेत्रीय लोगो द्वारा गठित सार्वजनिक श्री पोला उत्सव समिति के द्वारा निरंतर किया जा रहा है।इस वर्ष समिति के आयोजन का यह 15वा वर्ष है l परंपरागत गुड़ी यात्रा के रूप में चल समारोह शनिवार को दोपहर 2 बजे श्री माता मंदिर बरारीपुरा से प्रारंभ हुआ, जो दास मोहल्ला,महावीर रेजीडेंसी के पास से लाल सिंग पटेल के घर से सामने से कुक्कन चौक से बड़ा गणपति के सामने से मराठी स्कूल से राज्यपाल चौक से संघ कार्यालय के समाने से पांडे नर्सिंग होम होते हुए मुख्य कार्यक्रम स्थल पोला ग्राउंड पहुंच।भव्य चल समारोह में प्रसिद्ध सर्वश्रेष्ठ महाकाल ग्रुप छिंदवाड़ा द्वारा भगवान शिव व अघोरियों की टोली आकर्षक का केंद्र रही। सिवनी की बहने सुंदर मोर नृत्य की प्रस्तुति पेश की । इकलहरा परासिया के सुप्रसिद्ध न्यू युवा आस्था मंडल के सदस्यों द्वारा सुंदर आदिवासी नृत्य भी चल समारोह की शोभा बढ़ा रहा था और सिवनी के ही श्री बजरंग व्यायाम शाला बंडोल के भाई एवं बहने साहसिक अखाड़े का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम स्थल पोला ग्राउंड में मुख्य कार्यक्रम व सम्मान समारोह आयोजित हुआ जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में जिले के सांसद विवेक बंटी साहू ,कार्यक्रम अध्यक्ष भाजपा जिलाध्यक्ष शेषराव यादव ,विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री दीपक सक्सेना,विशेष अतिथि नगर निगम महापौर विक्रम अहाँके ,प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पं.गंगा प्रसाद तिवारी , व अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में गुड़ी यात्रा ले कर पधारे वरिष्ठजनो का सम्मान किया किया गया । समिति द्वारा सुंदर साज-सज्जा व हष्ट पुष्ट बैल जोड़ी ले कर आये किसानो को प्रथम 3100,द्वितीय 2100 तृतीय 1100 व दो सांत्वना पुरुस्कार के साथ साथ पशु विभाग द्वारा दवाइयों का वितरण भी किया गया।समिति के द्वारा सभी के लिए कार्यक्रम स्थल पर स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई।
समिति के सदस्यों ने सभी किसान भाइयों के साथ साथ आम जनमानस से इस पौराणिक व परंपरागत पोला पर्व में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने बच्चो को हमारे पुरातन काल से चले जा रहे पोला पर्व से अवगत कराने की अपील की थी इसका असर पोला ग्राउंड में उपस्थित जन समुदाय को देखते ही बन रहा था।समिति के द्वारा कार्यक्रम सभी का आभार व्यक्त किया गया