पुलिस ने स्थाई वारंटी को किया गिरफ्तार

रेवाँचल टाईम्स – बजाग नगर पुलिस को लंबे समय से फरार एक स्थाई वारंटी को पकड़ने में सफलता हाथ लगी है पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे स्थाई गिरफ्तारी वारंटी /भरण पोषण के विशेष अभियान के तहत जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी की गिरफ्तारी के दौरान पुलिस अधीक्षक के निर्देशन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी बजाग के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बजाग द्वारा गठित टीम के द्वारा माननीय न्यायालय डिंडोरी के प्रकरण क्रमांक 26/2024 में जारी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी मनोज कुमार पिता भवर सिंह निवासी ग्राम विलाईखार को 23 अगस्त को गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय डिंडोरी पेश किया गया ।उक्त वारंटी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी बजाग निरीक्षक अमृतकुमार तिग्गा,प्रधान आरक्षक 101 लाल बहादुर, आरक्षक महेंद्र की विशेष भूमिका रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.