सजगता ही हमें सुरक्षा प्रदान कर सकती है

मवई महाविद्यालय में आवाज द्वारा आनलाईन शोषण पर सत्र आयोजित

रेवांचल टाईम्स – मंडला, सोशल मीडिया आज हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा बन चुका है लेकिन उनके अपने नुकसान भी हैं। सजगता के एक साथ यदि इनका उपयोग करे तो स्वयं की सुरक्षा कर सकते हैं, अनजान नंबरों से आने वाली काल्स से हमेशा बचने का प्रयास करे ,वर्तमान समय में अपराधी नये – नये हथकंडे अपना कर अपने मंसूबो को अंजाम दे रहे है, फेसबुक, इंस्टाग्राम जैसे प्लेट फार्म पर हमें नित नई फ्रेंड रिक्वेस्ट मिलती रहती हैं, कन्फर्म करने से पहले उसे जांचकर उसकी पुष्टि करें कि वह हमारा परिचित हैं या नही लोग मधुर वार्तालाप कर हमारा विश्वास जीतते है, फिर अपने काम को अजाम देते है। जिले में ऐसी कई घटनांए घट चुकी है, हम घटना घट जाने के बाद ही उसकी चर्चा करते है, हमारे जो विश्वासपात्र है ,हमें पहले उनसे बात करनी आवश्यक है, हमारे विशवासपात्र ही हमारे मददगार हो सकते है.हम जिन पर भरोसा करते हैं वे हमारे माता, पिता, भाई, बहन, शिक्षक ,नजदीकी मित्र हो सकते है ,कोई भी गलत संदेश या भ्रामक काल हमारे फोन पर आती है तो सबसे पहले हमें अपने विश्वासपात्रों से उसकी चर्चा करनी चाहिए,कई बार लोग हमें अच्छे रोजगार के अवसर, शिक्षा के अवसर बता कर प्रलोभन देते हैं जिससे हम जाने अनजाने में मानव दुर्व्यापार के शिकार हो जाते है जहां भी रोजगार के अवसरों की बात हो हमें उसकी पुष्टि करनी चाहिये जहां तक शासकीय नौकरी की बात होती है तो हम सरकारी साईट्स पर जाकर चेक कर सकते है और इस विषय पर अपने शिक्षकों से अ्वश्य चर्चा करे। इसी प्रकार किसी प्रकार की छेड़छाड़,छींटाकशी की घटना हमारे साथ या हमारे आस पास होती है,उसकी त्वरित सूचना हमें डायल 100, 112, टोल फ्री 1090 पर अवश्य दें, यदि हमें ऐसी घटना को अंजाम देने वालों की छोड़ते है तो वह दोबारा वैसा ही करेगा इसलिए उसे छोड़े नहीं न ही उसे छोटी समझे, उसे सजा दिलवायें, पुलिस हमारी मदद के लिये है, उन तक ऐसी सूचना तुरंत पहुंचाये, हम प्रशासन की मदद करेंगे तो प्रशासन भी हमारी मदद करेगा।

सभा को आवाज के जिला समन्वयक सत्यनारायण डेहरिया, महाविद्यालय के प्राचार्य राजेंद्र सोनवानी, प्राध्यापक डा. धर्मेंद्र रैदास, दयानंद प्रजापति ने संबोधित किया कार्यक्रम में कालेज स्टाफ एवं 65 छात्र छात्रांए शामिल रही.

Leave A Reply

Your email address will not be published.