77 लीटर अंग्रेजी और देशी शराब के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
दैनिक रेवांचल टाइम्स – मंडला जिले के बिछिया थाने में दिनांक 22/8/25 को सायं लगभग 6बजे मुखबिर के द्वारा सूचना दी गई की एक व्यक्ति के द्वारा न्योश भापसा (दानी टोला )
के द्वारा दुकान पर अंग्रेजी शराब अवैध बिक्री हेतु रखी हुई हे मिली जानकारी के अनुसार एसडीओपी बिछिया सौरभ तिवारी के निर्देश में
थाना प्रभारी भीष्म तिवारी के मार्ग दर्शन में टीम का गठित किया गया और मुखबिर के बताए हुए स्थान न्योशा भापसा (दानी टोला) की दुकान पर रखें 9 कार्टून में रखी करीबन 77 लीटर अंग्रेजी शराब और देशी जिसकी कीमत 44450 रुपए
मिली दुकान पर उपस्थित व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम शिव कुमार पिता सालिक राम जोगी उम्र 45 वर्ष निवासी
न्याशा भापसा (दानी टोला)। बिछिया का होना बताया
दुकान में रखी शराब के संबंध में कोई वैध कागजात ना होना बताया आरोपी का कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाया जाने से विधिवत कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 320/25धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया