प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने 8 सूत्री मांगों को लेकर सांसद को सौंपा ज्ञापन
रेवाँचल टाईम्स – मंडला प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन मध्यप्रदेश की कार्यकारिणी द्वारा लिये गये निर्णय के अंतर्गत प्रदेशभर में पेंशनर्स ने 8 सूत्री मांगों को लेकर रैली एवं ज्ञापन कार्यक्रम आयोजित किया। इसी कड़ी में मंडला जिले की 18 इकाईयों के पेंशनर्स अध्यक्षों के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शामिल हुए। रैली में नैनपुर से रामगोपाल पटले, निवास से एन.के. परोंहा, मंडला से नागेंद्रनाथ चौरसिया, नारायणगंज से वृंदावन दुबे, सिझौरा से दशरथ सिंह उइके, सर्री से जमना प्रसाद सिंगारे, पदमी से भगवानदास ठाकुर, टिकरवारा से सुभाष पटेल, अंजनिया से बी.आर. यादव, बिछिया से भारत सिंह ठाकुर, रामनगर से अयोध्या प्रसाद ठाकुर, मधपुरी से कार्यकारी अध्यक्ष कमल सिंह उइके, बम्हनी से गणेश प्रसाद सोनी, सालीवाड़ा से सुदामा प्रसाद राय, बीजाडांडी से रमेश प्रसाद तिवारी, जंतीपुर से अशोक बैरागी तथा महाराजपुर से प्रदीप श्रीवास्तव शामिल हुए।
कार्यक्रम का नेतृत्व उपप्रांताध्यक्ष सह जिला अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जैन ने किया। इस अवसर पर संरक्षक जगदीश प्रसाद तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद कछवाहा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनोद सुरेश्वर, सचिव बलराम पाल, कोषाध्यक्ष एसएन अली, संभागीय सचिव यशवंत डीके व बीएस बरकडे, उपाध्यक्ष आधार सिंह राजपूत, जिला प्रवक्ता किशोर गुप्ता, संयुक्त सचिव फूल सिंह टांडेश्वर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और लगभग 140 पेंशनर्स मौजूद रहे।
रैली शिक्षा सदन से प्रारंभ होकर बैगा बैगी चौक होते हुए पुनः शिक्षा सदन में समाप्त हुई। इसके उपरांत आयोजित बैठक में विनोद सुरेश्वर, जगदीश प्रसाद तिवारी, आधार सिंह राजपूत एवं बी.एस. बरकडे ने अपने विचार रखे।
अंत में जिला अध्यक्ष ने कार्यक्रम की सफलता हेतु सभी का आभार व्यक्त किया। समयावधि पूर्ण होने पर पेंशनर्स का एक शिष्टमंडल सांसद प्रतिनिधि को 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा।