मुंबई में जश्ने ईदे मिलादुन्नबी (स.अ.व) और 58 वां उर्षे शाह शराफत मियां के पूरनुर मौके पर जूलुसे परचम कुशाई जोशो खरोश के साथ निकाला गया।

परचम कुशाई से हुआ उर्षे शराफ़त मियां का आगाज़।
संवाददाता शोएब म्यानुंर मुंबई
रेवाँचल टाईम्स – मुंबई के भींडी बाजार पीरु लेन सक़लैनी मस्जिद शाह शुजाअत अली मियां चौक से जश्ने ईदे मिलादुन्नबी (स.अ.व) और 58 वां उर्षे शाह शराफत मियां के पूरनुर मौके पर तारीख 25 औगस्ट 2025 को जूलुसे परचम कुशाई बड़ी धूमधाम से बड़े अदबो अहतराम के साथ अमन के माहौल में जोशो खरोश के साथ निकाला गया जिसमें भींडी बाजार, पिरुलेन से परचम उठाया गया। और नाअत शरीफ़, सलातो सलाम पढ़ते हुए जूलुस निकाला गया। फातेहा के बाद तमाम अकिदत मंदो को लंगर खिलाया और जूलुस में सामील होने को कहा गया जूलुस मुंबई के भींडी बाजार, मोहम्मद अली रोड़, मनिष मार्केट, क्रॉफॉर्ड मार्केट, मेट्रो सर्कल, मरिन लाईन होते हुए दरगाह बावा बहाउद्दीन शाह मियां में ले जाया गया।
जूलुसे परचम कुशाई में हजारों सक़लैनी पीर भाईयों ने और अकिदत मंदो ने शिरकत की रास्ते में जगह जगह शानदार इस्तकबाल किया गया और फुल बरसाए गए। और लोगों को ठंडा और पानी भी मुहय्या कराया गया।
दरगाह बावा बहाउद्दीन मियां में हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया मुंबई युनिट की जानीब से फल, फ्रुट, सरबत न्याज़ नज़राना बावा बहाउद्दीन मियां दरगाह में पेश किया गया। और फातेहा ख्वानी की गई और लोगों को लंगर तकसीम किया गया।
शासन प्रशासन ने भी भरपूर ताउन किया और अमन के माहौल में जूलुस निकाला गया।
और इस तरह हज़रत शाह सक़लैन एकेडमी ऑफ इंडिया मुंबई युनिट की जानीब से परचम कुशाई को कामयाब बनाया गया।