पशुओं पर अन्याय के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठी निशा सिंह
रेवांचल टाइम्स मंडला विगत 19 अगस्त से कलेक्ट मार्ग पर पूर्व जिला पंचायत सदस्य निशा सिंह पशुओं पर हो रहे अन्याय के विरोध में पशु न्याय सत्याग्रह का आयोजन कलेक्ट्रेट मार्ग पर चल रहा है उनके द्वारा विभिन्न मांगो को लेकर धरना दिया जा रहा है उनकी पशु हितार्थ मांगे की प्रत्येक ग्राम की गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाकर सुरक्षित गऊ ग्रास विचरण हेतु विकसित किया जावे सामुदायिक डॉग्स आवारा की नसबंदी एवं टीकाकरण किया जाए बीमार विकलांग पशु हेतु एनिमल शेल्टर होम की व्यवस्था किया जाए जिला पशु चिकित्सालय में बीमार पशुओं के लिए भर्ती वार्ड बनाया जाए आवश्यक उपकरण एक्स -रे सोनोग्राफी रक्तचाप ऑपरेशन थियेटर एवं पर्याप्त दवाइयों की व्यवस्था की जावे बीमार एवं रेबीज प्रभावित पशुओं के लिये रेस्क्यू दल का गठन किया जावे पशु कानून का प्रचार प्रसार किया जावे वहीं अपनी 8 सूत्रीय मांगों को लेकर अब आमरण अनशन करने के लिए मजबूर हो गई है उन्होंने यह भी बताया कि वह पिछले 25 सालों से पशुओं के सम्मान में स्वतंत्रता के अधिकारों एवं पर्यावरण की रक्षा के लिए संघर्ष कर रही है कि पशु प्रकृति पर्यावरण के विनाश को वह खुली आंखों से नहीं देख सकती हैं , वही बेजुबान मूक प्राणियों के दर्द से ऐसे पशु प्रेमियों की ना प्रशासन ध्यान देते है और न ही जनप्रतिनिधि इन मूक पशुओं की ओर ध्यान देने वाले लोगो की बात देखा वा सुना नही जाएगा जब तक समस्या का समाधान नही होगा।