राष्ट्रीय खेल दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाए
रेवांचल टाइम्स मंडला बजरंग व्यायाम शाला अखाड़ा प्रबंधन समिति के द्वारा 29 अगस्त खेल दिवस के शुभ अवसर पर कुस्ती प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया जिसमें पहलवानों ने बड चढ़ कर हिस्सा लिया जिसमें विजेता पहलवान रहे सीनियर वर्ग मे विजेता पहलवान संजय सिंधिया एवं उपविजेता पहलवान प्रियांशु सिंधिया जूनियर वर्ग में विजेता पहलवान आशीष सिंधिया एवं उपविजेता पहलवान आकाश उईके सब जूनियर में विजेता पहलवान परमवीर बरमैया उपविजेता रहे पहलवान शिवा राव सभी पहलवानों को पुरस्कार वितरण कर अतिथिगण, पदाधिकारियों एवं बजरंग व्यायाम शाला अखाड़ा प्रबंधन समिति के सदस्यों के द्वारा शुभकामनाएं प्रेषित कि मुख्य अतिथि बजरंग व्यायाम शाला अध्यक्ष नगर पालिका अध्यक्ष विनोद कछवाहा एवं निर्णायक की भूमिका मे रहे वाजिद खान शिवम वाशु सिंधिया सतीश मरकाम के द्वारा सफलता पूर्वक आयोजन काराया गया।