नाबालिग अपहृत किशोरी नागपुर से बरामद, आरोपी गिरफ्तार
रेवांचल टाइम्स नारायणगंज मंडला थाना टिकरिया क्षेत्र के ग्रामीण अंचल से एक नाबालिग लड़की के लापता होने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। परिजनों ने बताया था कि लड़की स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। काफी तलाश के बावजूद जब उसका कोई पता नहीं चला तो थाना टिकरिया में अपराध क्रमांक 144/25 धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।सूत्रों से जानकारी अनुसार थाना प्रभारी गोपाल घासले के निर्देशन पर उप निरीक्षक निधि नेमा, सहायक उप निरीक्षक नारायण तराम, आरक्षक दीपक द्विवेदी तथा महिला आरक्षक सीमा चौहान की एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास कर सुराग जुटाए और तकनीकी तथा मानवीय स्रोतों की मदद से आरोपी और नाबालिग का पता लगाया।लगातार प्रयासों के बाद 28 अगस्त 2025 को टीम ने नाबालिग अपहृता को आरोपी सहित नागपुर, महाराष्ट्र से दस्तयाब किया। पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया था। इसके आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 64(2), 65(1), 87 बीएनएस एवं पाक्सो एक्ट की धाराएँ बढ़ाई गईं।सिवनी निवासी आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्रवासियों ने संतोष जताया है।